सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवादों को प्राथमिकता से हल करवाएं – कलेक्टरश्री चंद्रा ने जनसुनवाई में अधिकारियों से कहा

🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶
कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई– 96 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं
🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶
#जनसुनवाई में प्राप्‍त रास्‍ता विवादों के आवेदनों का सभी राजस्‍व अधिकारी तत्‍परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करे। मौका निरीक्षण कर रास्‍ता खुलवाएं। यदि कोई पक्षकार समझाईश के बावजूद रास्‍ता अवरूद्ध करता हो, तो संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री Himanshu Chandra ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए एस.डी.एम.नीमच को दिये। जनसुनवाई में कलेक्‍टर 96 आवेदकों की समस्‍याओं से रूबरू हुए एवं उनकी समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती रश्‍मी श्रीवास्‍तव,श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं एस.डी.एम.,डॉ.ममता खेडे, सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने इंदिरा नगर नीमच के राजेन्‍द्र वर्मा के आवेदन पर मकान से लगे हुए विद्युत पोल एवं हाईटेंशन विद्युत लाईन को अन्‍यत्र शिफ्ट करवाने के निर्देश अधीक्षण यंत्री म.प्र.प.क्षेत्रविद्युत वितरण कम्‍पनी नीमच का दिए। रतनगढ़ की जनसेवक श्रीमती रामकन्‍याबाई ने वेतन से न.प.व्‍दारा बैंक लोन की किश्‍त काटने के बावजूद बैंक में जमा नहीं कराने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने एसडीएम जावद एवं सीएमओ को सभी जनसवकों के ऋण की काटी गई राशि संबंधित के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए। नया बाजार नीमच की सीमा गर्ग ने अपने भूखण्‍ड के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण करने की शिकायत पर कलेक्‍टर ने सीएमओ को निर्देश दिए,कि वे तत्‍काल मौके पर जाकर अवैध अतिक्रमण हटवाएं।
जनसुनवाई में पालसोडा के राजेंद्र पाटीदार, जीरन के देवीलाल, रामपुरा के रामचंद्र, जूना बाजार नीमच सीटी के इरफान खान, खोर के बाबरू गायरी, बरखेड़ा के मांगीलाल मेघवाल, सिंगोली के अशोक शर्मा, ग्‍वालटोली की फरीदा, कोज्‍या के भैरूलाल रेगर, कानका की भगवतीबाई तैली, राम अवतार कॉलोनी की स्‍नेहलता लोधा, कुचड़ोद के मंगल राव आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |