नीमच में शिक्षक_दिवस पर जिला स्‍तरीय सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न, जिले के 29 शिक्षकगणों का सम्‍मान

गुरूओं का समाज में हमेशा से सर्वोच्‍च स्‍थान रहा है – श्री सखलेचा
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
भारतीय संस्‍कृति में गुरू-शिष्‍य परम्‍परा प्रमुख है – श्री परिहार
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
नीमच
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा लायंस डेन में आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा 29 उत्‍कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिंह चौहान एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा भी मंचासीन थे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि गुरूओं का समाज में हमेशा से सर्वोच्‍च स्‍थान रहा है। गुरू भावी पीढ़ी के भविष्य के नवनिर्माण का महत्‍वपूर्ण दायित्‍व निभाते है,समय के साथ शिक्षकगणों को नई तकनीकी, टैक्‍नोलोजी का उपयोग कर भावी पीढ़ी को शिक्षित करने की जरूरत है, यदि हम समय के साथ नई तकनीकी का उपयोग नहीं करेंगे, तो हम दुनिया के साथ मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्‍होंने कहा, कि सरकार साधन-संस्‍थान उपलब्‍ध करवा सकती है, पर भावी पीढ़ी के निर्माण का महत्‍वपूर्ण दायित्‍व शिक्षकों पर ही है। उन्‍होंने कहा, कि सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर व्‍यवसायिक रोजगार मूलक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया है,शिक्षकों के रिक्‍त पदों की पूर्ति की है। नए सीएम राईज स्‍कूल के माध्‍यम से बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का सरकार ने अहम कदम उठाया है।
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि गुरूओं के सम्‍मान की हमारे समाज में प्राचीनकाल से परम्‍परा रही है। गुरूकुल में पहले अध्‍ययन की व्‍यवस्‍था थी, देश के गुरूकुल दुनिया में जाने जाते थे। विदेशों से भी हमारे देश में गुरूकुल में विद्या अध्‍ययन के लिए विद्यार्थी आते थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य किए है। विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू ने कहा, कि गुरूकुल पुनर्जीवित किए जा रहे है, हमारे देश में सबसे ज्‍यादा गुरूकुल रहे है। देश-प्रदेश में नई शिक्षा नीति पर काम हो रहा है। उन्‍होंने कहा, कि शिक्षक को अपने शिष्‍य की तरक्‍की पर काफी खुशी मिलती है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिंह चौहान ने भी सम्‍बोधित किया। इस मौके पर एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, डीईओ श्री सी.के.शर्मा एवं अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#schooleducationdeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |