पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाएं- कलेक्टर श्री चंद्रा ने की जनसुनवाई- ओर 118 आवेदकों की समस्‍याए सुनी

नीमच
******************************
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 118 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में निर्देश दिए कि, पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। सभी पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में तहसीलदार एवं सभी एसडीएम को शासकीय, भूमि पर से अतिक्रमण एवं कब्‍जा हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई में मूलचंद मार्ग नीमच केंट के इफतियार हुसैन ने मवेशी मालिक के विरूद्ध कार्यवाही करने, चडोली के श्‍यामलाल ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, नगरपालिका परिषद के विनोद राव ने एन.पी.एस.का भुगतान दिलाने, मनासा के पिंटू ने स्‍वीकृत मकान की राशि दिलाने, विशन्‍या के बंटु ने पशु हानि पर राहत राशि दिलाने, बामनिया के ओकार लाल ने अपने घर से लगे क्षतिग्रस्‍त मकान को तोडने, ग्‍वालटोली नीमच के ताराचंद ने नगरपालिका व्‍दारा कार्यवाही नहीं करने, छाछखेडी के दीपक कुमार ने आग लगने से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में इंदिरा नगर के राजन प्रजापित, नीमच रोड दारू के दिलीप पुरोहित, घसुण्‍डी बामनी के प्रकाश मेघवाल, बेसला के भवानीराम, सरवानिया महाराज की श्रीमती राजुबाई, कानोड़ के बालुदास, बेसला के शंकरलाल, पिपलियाहाडा के चिरंजीलाल, नयाबाजार नीमच की रूकमणीबाई, चीताखेडा के ललित, जावद की प्रिती, नीमच के तसनीम हुसैन, नई बावल के भुपेन्‍द्र सिह शक्‍तावत, मजिरिया के बापुलाल, रामपुरा के मुकेश गौड, बोरखेडी खुर्द की सुहागबाई, फोफलिया की शारदा, नाका नम्‍बर 4 बघाना की तेमिना, बोरखेडी खुर्द के हीरालाल आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।


#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |