पुलिस ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी दंपति को लिया हिरासत में

उज्जैन।। पुलिस ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी दंपति को लिया हिरासत में ।
▪️ नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर किया सकुशल परिजनों को सुपुर्द।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में नाबालिक बालक/ बालिकाओं की दस्तयाबी कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के सबंध में निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना देवास गेट पर दिनांक 28-8-2024 को जैथल निवासी आवेदक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चामुंडा चौराहे से मेरी नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले गए है।जिस पर से थाना देवास गेट पर गुमशुदगी क्रमांक 20/24 तथा अपराध क्रमांक 137/ 24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पराशर, नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्रीमति दीपिका शिंदे के कुशल नेतृत्व में थाना देवासगेट पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल में लगे सीसीटीवी चेक कर विश्वसनीय मुखबिर पाबंद किए गए।
आज दिनांक को अपहर्ता को दस्तयाब कर उसके परिवार के सुपुर्द किया गया है तथा बालिका द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध बेचने के लिए अपहरण करने की धाराओं को बढ़ाया गया है।
साथ ही प्रकरण के मुख्य आरोपी जो कि पति पत्नी हैं उन्हें पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया जाकर घटना से सम्बन्धित पूछताछ की जा रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |