राजस्व महाभियान-2.0 में बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर.संभागायुक्त श्री सिंह.प्रो-एक्टिव होकर सभी अधिकारी कार्य करें

इंदौर।।
*केले के रेशे से बनाये गये उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाये.

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किये गये राजस्व महाभियान-2.0 के तहत इंदौर संभाग का बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। राजस्व महाभियान 2.0 के तहत जिले में किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं सभी राजस्व अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा एवं सक्रियता के साथ आगे भी कार्यों को संपादित करें। आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष बुरहानपुर में राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व महाअभियान के तहत कार्यों का समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की, कि जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरस्ती में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि, नक्शा तरमीम, खसरे की समग्र से लिंकिंग कार्य को मिशन मोड पर करें। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि अपने-अपने न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों का सूक्ष्मता से अवलोकन एवं अध्ययन करें। अंतिम आदेश होने के बाद संपूर्ण दस्तावेज प्रकरण में लगाये एवं रिकार्ड रूम में जमा करवाये। सभी प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से रखा जायें।
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने राजस्व महाअभियान के तहत प्रगति की जानकारी दी। बैठक में पीपीटी के माध्यम से राजस्व महाअभियान के तहत जिले में किये गये कार्यों एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि, राजस्व महाअभियान के संबंध में समय-समय पर समीक्षा की जा रही है।
*एसडीएम व तहसीलदार बुरहानपुर न्यायालय का निरीक्षण*
संभागायुक्त श्री सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय व तहसीलदार न्यायालय बुरहानपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी को देखा। उसमें पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन के प्रकरणों, नजूल के प्रकरणों, अतिक्रमण, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य प्रकरणों के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण होने के बाद रिकार्ड रूम में जमा भी किये जायें। उन्होंने न्यायालय के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि, व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार लाना सुनिश्चित करें।
*आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना*
न्यायालय निरीक्षण के दौरान आये आवेदक की समस्या को संभागायुक्त श्री सिंह ने गंभीरता से सुना तथा तत्काल तहसीलदार को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय, जिला बाढ़-आपदा नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया। जिले में संभागायुक्त के रूप पहली बार आयुक्त श्री सिंह का प्रवास रहा। कलेक्‍ट्रेट में अधिकारियों, कर्मचारियों, डीएटीसीसी के सदस्यों, मीडिया बन्धुओं सभी ने तहेदिल से स्वागत-सम्मान किया।
*केले के रेशे से बने उत्पाद किये भेंट*
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह को आजीविका समूह की दीदियों द्वारा केले के रेशे से बनाये गये उत्पाद भेंट किये गये। पुरातत्व विभाग की बैठक में जिले में पर्यटन को लेकर किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यों से अवगत कराया गया। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि बुरहानपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण शहर है। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। बैठक में उन्होंने केले के रेशे से बनाये गये उत्पादों की मार्केटिंग बढ़ाने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख, डीएटीसीसी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

#JansamparkMP
#burhanpur
#राजस्व_महाभियान_2
Department Of Revenue, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |