पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी का किया खुलासा। ▪️घटना में संलिप्त दो बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

▪️थाना महाकाल पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी का किया खुलासा।
▪️घटना में संलिप्त दो बाल अपचारी को किया गिरफ्तार ।
▪️आरोपियों से एक तलवार(चाँदी), दो छोटे नाग(चाँदी), व नकदी को किया जप्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में घटित चोरी, लूट, डकैती व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं का शीघ्र ख़ुलासा करने व आरोपी की गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पूर्व )श्री जयंत सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा कर दो बाल अपचारी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

▪️घटना का विवरण – दिनांक 24.08.24 को सीताराम उर्फ बंटी पिता रघुनंदन जी उम्र 19 साल नि.आनंद गार्डन हनुमंत बाग बडनगर रोड उज्जैन ने पंचायती आनंद अखाडा बडनगर रोड उज्जैन में समुन्द्र गिरीजी महाराज के कमरे का का नकुचा तोडकर कमरे में से एक चांदी की तलवार ,नगदी रुपये व अन्य सामान अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी करके ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 458/2024 धारा 331(3),305 B.N.S.का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

▪️पुलिस द्वारा कार्यवाही –
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी महाकाल द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया, अज्ञात आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम द्वारा आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर आस-पास के रहवासियों एसई पूछताछ कर विश्वसनीय मुखबिर पाबंद किए गये, प्राप्त सूचना सूत्रों के माध्यम से घटना दिनांक समय में दो लडको के आने की जानकारी मिली ।जिनकी पहचान कर पुछताछ की गई जिन्होने घटना करना स्वीकार किया।

▪️जप्त सामग्री –
चांदी की तलवार एवं दो चांदी छोटे नाग एवं नगदी कुल 3530 रूपये एवं घटना मे नकुचा तोडने मे इस्तेमाल एक त्रिशुल को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया।

▪️आरोपियों का विवरण-
घटना को अंजाम देने वाले दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा जवेगा।

▪️सराहनीय भूमिका –
निरी.अजय कुमार वर्मा ,उनि हेमंतसिह जादौन ,सउनि बलराम जाट ,सउनि चन्द्रभान सिह ,प्र.आर.मनीष यादव ,प्र.आर.राजपाल यादव ,आर.चैनसिह राठौर ,आर.मोनेन्द्र कंसाना ,आर.अरुण की अहम भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #उज्जैन

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |