नीमच:: जिला खनिज प्रतिष्‍ठान के प्रगतिरत सभी कार्य पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत करें-कलेक्टर श्री चंद्रा ने की डी.एम.एफ. के स्‍वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यो की प्रगति की समीक्षा

नीमच
******************************
जिला खनिज प्रतिष्‍ठान अंतर्गत वर्ष 2023-24 में स्‍वीकृत सभी कार्य संबंधित विभाग तेजी से पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत करें। वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्‍तावित कार्यो की विभागवार कार्य योजना बनाकर उचित माध्‍यम से डी.एम.एफ. को स्‍वीकृति के लिए प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला खनिज प्रतिष्‍ठान से स्‍वीकृत वर्ष 2021-22 से वर्ष 2023-24 तक के कार्यो की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2021-22 एवं वर्ष 2022-23 में डीएमएफ से 220 कार्यो के लिए 35.63 करोड रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई। इनमें से 29.95 करोड के 204 कार्य संबंधित विभागों व्‍दारा पूर्ण कर लिए गए है। आठ कार्य प्रगतिरत है। कुल आठ कार्य निरस्‍त करने के प्रस्‍ताव है। वर्ष 2023-24 में राज्‍य निधि से 10 करोड की लागत से एक कार्य स्‍वीकृत किया जाकर 6 करोड की राशि जारी की गई है। यह कार्य भादवामाता में सामुदायिक एवं जन उपयोगी सुविधाओं को विकसित करने के लिए म.प्र.राज्‍य पर्यटन विकास निगम व्‍दारा करवाया जा रहा है, जो 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। कलेक्‍टर ने सभी विभागों को डीएमएफ से स्‍वीकृत प्रगतिरत कार्यो को तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने जो कार्य पूर्ण हो गए है, उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए है।
बैठक में अतिरिक्‍त सीईओ श्री अरविंद डामोर, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेन्‍द्र पाटिल, सभी निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री एवं जिला खनिज अधिकारी नीमच आरिफ खान व सहायक जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्‍द्र डाबर भी उपस्थित थे।
#mineraldeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |