देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ओंकारेश्वर में ब्राह्मण चिंतन शिविर में हुए शामिल

भोपाल/ 25 अगस्त, 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि पूरे देश को एकता के स्वरूप में बांध के रखने में सनातन संस्कृति का योगदान महत्वपूर्ण है। ओंकारेश्वर की पवित्र भूमि का सनातन संस्कृति को पल्लवित पोषित करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ओंकार मठ आश्रम परिक्रमा मार्ग ओंकारेश्वर में प्रादेशिक ब्राह्मण चिंतन शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विगत दिनों आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना से ओंकारेश्वर में विकास हुआ है ऐसे सद्प्रयास आगे भी किए जाते रहेंगें। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। सीएम राइज स्कूल से उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की जा रही हैं।

उप मुख्यमंत्री श्रीं शुक्ल ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए तीन क्रांति: हरित क्रांति, उद्योग क्रांति एवं पर्यटन क्रांति ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन को सुलभ करने के लिए सरकार ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा योजना प्रारंभ की है। उन्होंने चिंतन शिविर में ब्राह्मण समाज के कल्याण, उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

ओंकारेश्वर में की पूजा अर्चना

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर एवं ममलेश्वर मंदिर में और माँ नर्मदा के सपत्नीक दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विदेश में गूंजेगी ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, 8 देशों के लिए इन सांसदों को मिली जिम्मेदारी     |     जनेऊ लेकर सत्यानाश की शपथ… पटना में बृजबिहारी को श्रीप्रकाश से मरवाया, कहानी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की, अब अंतिम सांस तक काटेगा जेल     |     उत्तराखंड: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, हेलीकॉप्टर में बैठे 3 लोग सुरक्षित     |     6 ढेर, 11 के खात्मे के लिए ऑपरेशन…लश्कर-जैश के इन दहशतगर्दों की आने वाली है मौत     |     चलती रहेगी हाफिज सईद के आतंक की पाठशाला, तबाही के बाद फिर से किया जा रहा खड़ा     |     भाग रहे बदमाशों की कार नहर में गिरी, पकड़ने के लिए पानी में कूद गए सिपाही; एक कांस्टेबल की मौत     |     भाई ने किया रेप! गला घोंटकर फंदे से लटकाया, लड़की की हत्या से सनसनी; तार-तार हो गए खून के रिश्ते     |     दिल्ली में तेज हवाएं, मुंबई में झमाझम बारिश, UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेंगे ओले     |     ग्वालियर में 700 रुपये के लिए व्यापारी को मारी गोली, सड़क पर उतरे गांववाले, कहा- हो बुलडोजर कार्रवाई     |     ‘देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक’, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान     |