सरसी आइलैंड बनेगा मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र:- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल/ 8 सितंबर 2024
उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए बाणसागर डूब क्षेत्र के सरसी आइलैंड को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाणसागर स्थित सरसी आइलैंड में लक्षद्वीप और खंडवा के हनुवंतिया जैसा महसूस होता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पर्यटकों के लिए जिम, 5-स्टार होटलों जैसी सुविधाऐं, आने जाने के लिए स्पीड मोटर बोट और डेस्टिनेशन वेडिंग कार्यक्रम के लिए आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सरसी आइलैंड रिसॉर्ट ब्यौहारी, शहडोल के सभागार में पर्यटन विकास निगम की बैठक में रिसॉर्ट में पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण विषयों पार चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरसी आइलैंड में पर्यटक परिवार लेकर आयें और यहां रुके इसके लिए भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। रीवा से सरसी आइलैंड के आवागमन के सुगमता को बेहतर बनाने के प्रबंध किए जायें। ताकि विंध्य क्षेत्र के अमरकंटक, बाधवगढ़, मैहर, मुकुंदपुर टाइगर सफारी जैसे अन्य पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटक भी सरसी आइलैंड में आयें और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं।

रिक्त पड़ी भूमि में गौशालाओ का होगा निर्माण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सरसी आइलैंड क्षेत्र में विचरण कर रहे गौवंश के लिए उचित व्यवस्थाए करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरसी आइलैंड क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण के लिए उचित व्यवस्थाएं कराए। सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में रिक्त पड़ी भूमि में 100-100 गायों के लिए गौशालाओ का निर्माण कराया जाए, जिससे गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी बचाया जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में नीम के पौधे का रोपण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने वोट क्लब, जिम आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि सरसी आईलैंड लगभग 15 एकड़ की क्षेत्रफल में बनाया गया है। यहां पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए मारकंडेय एवं इटमा में घाट बनाए गए हैं । घाट में वोट, पार्किंग एवं टॉयलेट सहित अन्य प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध की गई है। सरसी आईलैंड में पहुंच मार्ग के लिए ग्राम सरसी में भी घाट बनने के लिए प्रस्तावित है। विधायक श्री शरद कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |