पुलिस ने मंदिर मे महिला दर्शनार्थी के गले से सोने का मंगलसुत्र, अंगूठी चोरी करने वाली महिला को लिया हिरासत में

▪️थाना महाकाल पुलिस ने मंदिर मे महिला दर्शनार्थी के गले से सोने का मंगलसुत्र, अंगूठी चोरी करने वाली महिला को लिया हिरासत में।
▪️कार्तिक मेला ग्राउंड से आरोपीया को किया गिरफ्तार।
▪️आरोपिया से चोरी किया गया मंगलसूत्र व अंगूठी की बरामद।

दिनांक 19.08.24 को महाकाल मंदिर मे इंदौर से आई महिला दर्शनार्थी के गले से धक्का मुक्की कर एक अज्ञात महिला के द्वारा फरियादिया के गले से सोने का मंगलसुत्र दांत से काट कर व पर्स मे रखी सोने की अंगुठी चोरी की गई थी जिस पर थाना महाकाल पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध पर विवेचना मे लिया गया।।
उक्त मामले मे पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयंत राठौर नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी मिश्रा के मार्गदर्शन थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठीत की गई व मंगलसुत्र चोरी मे अज्ञात महिला की पतारसी की जाने लगी पुलिस टीम के द्वारा अपने विश्वसनीय मुखबीर को पाबंद किया जाकर लगातार सी. सी.टी.वी फुटेज में संदिग्ध महिला की तलाश की जाने लगी, जिसके फलस्वरुप दिनांक 22.08.24 को मुखबीर की सुचना पर से कार्तीक मेला ग्राउंड से एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। पुछताछ में अपना नाम कमलाबाई पति मुकेश उम्र 50 साल निवासी ग्राम पिगौर पलवल हरियाणा का होना बताया।
उक्त संदिग्ध महिला कमलाबाई से पुछताछ पर उसके व्दारा महाकाल मंन्दिर से एक महिला के गले से सोने का मंगलसुत्र व सोने की अंगूठी चुराया जाना स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से एक सोने का मंगलसुत्र पैंडल लगा वजनी 15 ग्राम किमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तथा एक सोने की अंगुठी वजनी चार ग्राम किमती करीब 30 हजार रुपये की बरामद कर आरोपीया कमलाबाई पति मुकेश उम्र 50 साल निवासी ग्राम पिगौर पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, उप निरी हेमन्तसिह जादौन,प्रआर 691 सुनील पाटीदार,प्रआर 1651 मनीष यादव,प्रआर 862 राजपालसिह यादव,प्रआर 177 भुपेन्द्र सिह चौहान,आर 1218 पंकज पाटीदार, महिला आर मनीषा मारु की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain
Madhya Pradesh Police
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
#ujjainpolice
#उज्जैन

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |