शाजापुर,, आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ

शाजापुर
——
आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल गृह विभाग म.प्र.शासन के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन शाजापुर एवं यूनिसेफ मध्यप्रदेश के समन्वय से आज जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाली मृत्यु एक प्रमुख कारण उभर कर सामने आ रही है, जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों का पालन न करना हैं। स्वयं सेवी संस्थाएं ग्रामीण अंचल में कार्य करती हैं, यदि सभी स्वयं सेवी संस्थाएं अपने कार्यक्षेत्र में निवासरत समुदाय को जागरूक करती है तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को कम किया जा सकता हैं।

आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल गृह विभाग से कार्यशाला में पधारे संयुक्त संचालक डॉ. जॉर्ज व्ही.जोसेफ ने आपदा एवं आपदा के प्रकार, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, आपदा प्रबंधन नीति 2009 के साथ-साथ आपदा प्रबंधन चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर ने बाढ़ आपदा एवं बचाव के बारे में अपने अनुभव साझा किये। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा तैयार पुस्तिका में स्वय सेवी संस्था के संपर्क नम्बर अंकित करने के लिए अपने सुझाव दिए।

जिला होम गार्ड कमांडेंट एवं एस.डी.आर.एफ. टीम शाजापुर श्री विक्रम सिंह ने खोज एवं बचाव तकनीक एवं उपकरणों का डेमोंसट्रैशन किया। फायर इंजीनियर श्री शिवराज सिंह ने आग के प्रकार एवं आज बुझाने के सिद्धांत के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल तकनीकी विशेषज्ञ श्री अभिषेक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस.बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना, उपयंत्री सुश्री नेहा जोशी, स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक सुश्री सीना हुसेन सहित लगभग 110 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

इस प्रशिक्षण के अगले दिवस 23 अगस्त 2024 को भूकंप आपदा प्रबंधन, समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन, आगजनी प्रबंधन, सर्पदंश प्रबंधन एवं आकाशीय बिजली प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये जायेंगे।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |