नगरीय निकायों में एमपीयूडीसी से संबंधित स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा संपन्न,-सीवरेज का पानी नदी में नहीं छोड़े- कलेक्टर सुश्री बाफना

—–
नगरीय निकायों में एमपीयूडीसी से संबंधित स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा संपन्न,-सीवरेज का पानी नदी में नहीं छोड़े- कलेक्टर सुश्री बाफना
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज नगरीय निकायों में एमपीयूडीसी से संबंधित स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एमपीयूडीसी के अधिकारी को निर्देश दिये कि नगरीय निकायों में स्वीकृत कार्यों में तेजी लाएं तथा निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण कराएं। साथ ही कलेक्टर ने सीएमओ नगरपालिका को निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति में नदी में सीवरेज का पानी नहीं छोड़े। सीवरेज का पानी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में भेजें। उन्होंने निर्माण ऐजेंसियों, ठेकेदारों आदि से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) शाजापुर से निर्माण कार्यों में पानी लेने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने खेती के लिए स्लज लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए कहा।

सीएमओ शाजापुर ने बताया कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) शाजापुर से यदि कोई ठेकेदार नगरपालिका के टेंकर के माध्यम से पानी लेता है तो 200 रूपये शुल्क एवं यदि ठेकेदार स्वयं के टेंकर से पानी लेता है तो 100 रूपये शुल्क निर्धारित है। इसी तरह यदि किसान स्वयं की ट्रॉली के माध्यम से एक ट्रॉली स्लज का शुल्क 100 रूपये तथा नगरपालिका की ट्रॉली के माध्यम से एक ट्रॉली स्लज लेते हैं तो 200 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसकी बुकिंग एवं हेल्पलाइन नंबर 07364-299445 हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि नगर पालिका शाजापुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज पंपिंग स्टेशन, सीवरेज नेटवर्क, मेन होल, हाऊस सर्विस चेम्बर आदि योजना से संबंधित 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं वर्तमान में 7.5 एमएलडी सीवरेज का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसी तरह नगर परिषद कालापीपल में जल प्रदाय योजना के 79.6 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गये हैं।

इस अवसर पर नगरपालिका शाजापुर सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, नगरीय निकाय कालापीपल, पोलायकलां एवं एनपीयूडीसी प्रबंधक, इंजीनियर उपस्थित थे।
Department of Urban Development & Housing MP
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |