इंदौर संभागायुक्त श्री सिंह ने धार पहुँचकर की राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा,राजस्व हल्के में जाकर मोबाइल कोर्ट लगाएँ, मौके पर ही जाँच रिपोर्ट बुलवाकर प्रकरण का निराकरण कराऍ

*
—–
*जब कैम्प से लौटें तो कुछ उपलब्धियाँ साथ हों, राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने दिये निर्देश*
—–
*राजस्व महा अभियान 2.0 के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में किया जाये पूरा*
—–

संभागायुक्त दीपक सिंह राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किए गए राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा हेतु आज धार पहुँचे। कलेक्टर कार्यालय में उन्होंने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिये कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी हल्के में जाकर मोबाइल कोर्ट लगाएँ। मौके पर ही जाँच रिपोर्ट बुलवा कर प्रकरण का निराकरण कराएँ। उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि जब कैम्प से लौटें तो कुछ उपलब्धियाँ साथ हो। प्रयास होना चाहिए कि राजस्व मामलों को प्रो ऐक्टिव दर्ज किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान का प्रतिदिन रिव्यू करें। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर प्रतिदिन डिस्पोजल प्रकरणों की समीक्षा करें। बेहतर समन्वय के साथ राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने नए केस रजिस्ट्रेशन के लिए किए प्रयास के बारे में जानकारी ली। अन्य तहसीलों में हो रही राजस्व प्रकरणों के दर्ज एवं निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन करें। उन्होंने केस डिस्पोजल में प्राप्त उपलब्धि पर ज़िले के राजस्व अधिकारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान का प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाये। अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। पुराने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करें तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा करें। राजस्व संबंधी उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण भी करें। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने डायवर्सन टैक्स वसूली पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने समग्र ई केवायसी, नक्शा तरमीम, अविवादित नामांतरण और अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, स्वामित्व योजना आदि की प्रगति की भी समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि जिले की प्रत्येक तहसील में एक आदर्श गाँव तैयार कर रहे हैं जिसमें राजस्व मामले की कोई पेंडेंसी नहीं होगी। इस बात की लगातार समीक्षा की जा रही है कि प्रकरण के निपटारे में समुचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है या नहीं। उन्होंने ज़िले में रेलवे लाइन के लिए ज़मीन अधिग्रहण की जानकारी भी दी। उन्होंने पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की प्रगति की जानकारी दी।
*संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया*
बैठक के पश्चात संभागायुक्त श्री सिंह ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर,अनुविभागीय राजस्व और तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी का अवलोकन किया तथा पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राथमिकता से उन्हें निराकृत करें।
*रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण*
संभागायुक्त श्री सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में स्थित रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम को और अधिक बेहतर तथा सुरक्षित बनाया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


#JansamparkMP
#indore
#dhar
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |