राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में होगा आयोजित

*राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन पूर्ण गरिमामय तरीके से हो.

*संभागायुक्त श्री सिंह ने आयोजन के संबंध में बैठक ली, दिये आवश्यक निर्देश.

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में आयोजित होगी। इस आयोजन की व्यापक तैयारियों के संबंध में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। श्री सिंह ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह पूर्ण गरिमामय प्रबंधों के साथ आयोजित हो। आयोजन स्थल पर बेहतर से बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किये जाए। यह उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। 28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक प्रबंध किये जाने के निर्देश संभागायुक्त श्री सिंह ने दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम में बैठक व्यवस्था हेतु बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किये जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का विद्युत और फायर सेफ्टी ऑडिट सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संभागायुक्त श्री सिंह ने दिये। निमंत्रण कार्ड समय पर तैयार किये जाकर वितरण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा इंदौर में स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर जी के नाम से बने ऑडिटोरियम में पहली बार राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या का आयोजन हो रहा है, जो कि बहुत हर्ष का विषय है।
कार्यक्रम में उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद के श्री जयंत भिसे एवं सहायक संचालक संस्कृति संचालनालय श्री अमित कुमार यादव ने बताया कि समारोह में संगीतकार श्री उत्तम सिंह एवं दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डीसीपी श्री हंसराज सिंह, उपायुक्त श्रीमती शैली कनास, अपर कलेक्टर श्री रौशन राय, अपर आयुक्त श्री अभय राजन जादौन, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इन्दौर श्री अरविंद सिंह, प्राचार्य शासकीय संगीत महाविद्यालय इन्दौर डॉ. प्रकाश कडोतिया सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore
#LataMangeshkar

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |