पुलिस ने नाबालिग अपहृत बालिका को 90 घंटों के भीतर किया दस्तयाब।*

पुलिस ने नाबालिग अपहृत बालिका को 90 घंटों के भीतर किया दस्तयाब।*
*◼️ अपहर्ता आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में नाबालिक बालक/बालिका की दस्त्याबी कर अपहर्ता आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा नाबालिग अपहृत बालिका को 90 घंटों के भीतर अपहर्ता आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल ।

*◼️ प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 14.08.24 को आरिफ पिता मुबारिक निवासी ग्राम बिरगोदा नाथू ने थाना उपस्थित होकर अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसला कर साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई , फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर पर अप.क्र 409/24 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

*◼️पुलिस कार्यवाही:-*
बड़नगर थाना प्रभारी निरी अशोक पाटीदार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालिका की तलाश एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा सायबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से अपहृत बालिका के रिंगनोद में होने की सूचना पर एवं आरोपी का लोकेशन भी रिंगनोद मे होने की सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 18.08.24 को अपहर्ता आरोपी अरफान पिता मुबारिक उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुराना बिलपांक जिला रतलाम के कब्जे से महज 90 घंटो के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को रिंगनोद से दस्तयाब कर अपहर्ता आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
*◼️सराहनीय भूमिका:-* उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि राजेश कलमी, सउनि भूरिया मोहरे व सैनिक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain PRO Bhopal Jansampark Madhya Pradesh #mppolice #उज्जैन #ujjainpolice #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |