महाराणा प्रताप की प्रतिमा खण्डित करने वाले आरोपी, पुलिस की गिरफ्त में।

🔹महाराणा प्रताप की प्रतिमा खण्डित करने वाले आरोपी, बडनगर पुलिस की गिरफ्त में।
🔹आरोपियो ने शराब के नशे मे दिया घटना को अंजाम, मुर्ति स्थल को लेकर था विरोध ।
🔹पुलिस ने घटना मे शामिल 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व मे थाना बडनगर टीम द्वारा ग्राम नावदा मे महाराणा प्रताप कि प्रतिमा को खण्डित करने वाले 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण :–
दिनांक 05.08.2024 को फरियादी लक्ष्मण सिहं पिता भगवान सिंह पंवार निवासी नावदा ने थाना पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश द्वारा गाँव के भैरुजी मंदिर के पास चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के मुहँ व नाक को खरोच कर खण्डित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उक्त फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बडनगर पर अप.क्र. 393/24 धारा 298 बीएनएस मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस द्वारा कि गई कार्यवाही :–
बड़नगर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो से, मुखबिरो के माध्यम से एंव सायबर सेल कि मदद से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कि गई तथा पूछताछ के दौरान ग्राम नावदा के निवासी राहुल पिता रतनलाल गिरवाल उम्र-21 साल निवासी नावदा तथा संतोष पिता बाबुलाल उम्र-20 साल निवासी नावदा द्वारा शराब के नशे में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को प्रतिमा स्थल पर स्थापित करने में मतभेद को लेकर प्रतिमा को खण्डित करना स्वीकारा बाद आरोपीयों संतोष एवं राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपीगणों को जेल भेजा गया है, घटना मे अन्य के लोगो के शामिल होने की भी संभावना है।

सराहनीय भूमिकाः-
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, कावा. उप निरी. हेमन्त कुमार कटारे, कावा. सउनि. अन्तर सिंह मण्डलोई, प्रआर. प्रेम सबरवाल (सायबर सेल), आर. 476 रूपेश पर्ले, म.आर 1696 ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |