गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना का सम्‍पूर्ण कार्य तेजी से पूर्ण कर जल प्रदाय प्रारंभ करें- कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो का निरीक्षण

नीमच
========================
#गांधी_सागर_समूह_जल_प्रदाय_योजना के सभी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाकर जिले के सभी गावों में आगामी मार्च तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करें। योजना के लाभ से जिले का कोई भी गांव, घर वंचित ना रहे, इसका विशेष ध्‍यान रखे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को 1400 करोड की गांधी सागर जल प्रदाय योजना के तहत हर घर नल से जल योजना के निर्माण कार्यो की प्रगति का निरीक्षण करते हुए दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, जल निगम के महाप्रबंधक श्री जितेन्‍द्र सिह राणावत, श्री सुनील सिह तोमर, एसडीएम श्री पवन बारिया एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
इस निरीक्षण दौरान जल जीवन मिशन के महाप्रबंधक श्री जितेन्‍द्र सिह राणावत ने अवगत कराया, कि इस योजना के तहत नीमच जिले के 646 गांवों में नल से शुद्ध जल प्रदाय किया जाकर, 1.97 लाख परिवारों को लाभांवित किया जावेगा। नीमच जिले में लगभग 450 कि.मी.पाईप लाईन बिछाने का कार्य हो गया है। शेष कार्य तेजी से जारी है, योजना के तहत एक इंटेकवेल 168.72 एम.एल.डी.क्षमता का निर्माणाधीन है। साथ ही बस्‍सीकला में 136 एम.एल.डी.क्षमता का वृहद वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट भी 20 हेक्‍टेयर क्षेत्र में बन रहा है। बीस नग क्‍लीयर वाटर सम्‍पवेल एवं पम्‍प हाउस एवं कुल 318 आरसीसी ओव्‍हरहेड टैंक का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। साथ ही 4 हजार कि.मी. से अधिक की पाईपलाईन एवं 1600 कि.मी.क्‍लीयर वाटर पाईपलाईन बिछाने का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया है। शेष कार्य तेजी से चल रहा है। सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिये जायेंगे।
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शनिवार को बस्‍सी ब्‍लाक में गांधी सागर जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वाटरट्रीटमेंट प्‍लांट का मौके पर निरीक्षण किया और निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने पावर प्रजेंटेशन के बारे में योजना के तहत निर्माणाधीन सभी कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि पाईप लाईन बिछाने से क्षतिग्रस्‍त सडकों के रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य गुणवत्‍तापूर्ण तेजी से किया जाए, जिससे कि ग्रामीणों को कोई असुविधा ना हो।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#wrdeptmp
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |