बिहार में बंगाल जैसा कांड! झाड़ियों में फंसे बाल, जमीन पर खून, लड़की के फटे कपड़े और गहरे जख्म; दरिंदगी की कहानी

बिहार की राजधानी पटना से 70 किमी दूर मुजफ्फरपुर है. रविवार को यहां एक पोखर के पास झाड़ी में लाश मिली. शव एक लड़की का था. गांववालों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव पर गहरे जख्म के निशान थे. यह घटना आग की तरह चारों ओर फैल गई. मौके पर भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने माना कि पहली नजर में रेप के बाद हत्या की घटना प्रतीत हो रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और शव की शिनाख्त कराई. मृतका एक दलित लड़की थी. एक अधिकारी ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर गई थी और सैंपल को वहां से इकट्ठा किया और अपने साथ ले गई. पुलिस सैंपल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. यह वारदात लालू छपरा के नयाटोला गोपालपुर में हुई है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए.

शव पर गहरे जख्म

पुलिस ने बताया कि लड़की के शव पर गहरे जख्म देखे गए हैं. ऐसा लग रहा है कि चाकू या किसी धारदार हथियार से गोदा गया है. लड़की का शव अर्धनग्न हालत में मिला था. लड़की के प्राइवेट पार्ट में 50 से अधिक जख्म के निशान हैं. घरवालों ने बताया कि रविवार की रात से बेटी गायब थी. जब वह काफी देर तक घर नहीं आई तो उन्होंने आसपास के इलाकों में उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली. गांववाले सुबह खेत में चारा काटने के लिए गए तो वहां उन्हें झाड़ियों में बाल मिले. फिर थोड़ी दूर आगे जाने पर एक लाश दिखी, जो कि खून से लथपथ थी.

डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया

घटनास्थल पर शव और वहां बिखरे खून से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात से पहले लड़की ने काफी संघर्ष किया होगा. उसके कपड़े फटे हुए थे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हैवानों ने उसके साथ पहले मारपीट की और फिर रेप किया. फिर प्राइवेट पार्ट को चाकू से जख्मी कर दिया, ताकि मेडिकल जांच में सैंपल न मिले. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया. लेकिन डॉग कुछ दूर जाकर फिर वापस लौट आया. आरोपी कौन और कहां के थे, यह पता नहीं चल पाया है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने एक युवक पर रेप और हत्या का आऱोप लगाया है. पुलिस इसका पता लगा रही है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. छह भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी. लड़की आठवीं तक पढ़ी थी, नौवीं कक्षा में एडमिशन भी लिया था, लेकिन पैसों के अभाव के चलते उसने पढ़ाई छोड़ दी थी. वह खेत में काम करती थी. बेटी की मौत के बाद घरवाले सदमे में हैं. एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार है. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |