उज्जैन,, आजादी के रंग खाकी के संग, पुलिस बल की भव्य तिरंगा रैली

▪️आजादी के रंग खाकी के संग, आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उज्जैन पुलिस के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।
▪️तिरंगा के प्रति आमजन को जागरूक करने व देश भक्ति की भावना जगाने का दिया संदेश।
▪️ अपने–अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित।

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रत्येक जिले में दिनांक 11.08.2024 से 15.08.2024 तक “आजादी के अमृत महोत्सव” एवं देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देश भर में “हर घर तिरंगा” अभियान मनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 13.08.2024 को उज्जैन पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उज्जैन शहर मे तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।
उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दशहरा मैदान से किया जाकर टॉवर चौक पर समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में पुलिस व प्रशासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पुलिस लाईन उज्जैन बल, एसएफ का बल अश्व रोही दल, एनसीसी कैडेट्स सम्मिलित हुये जिन्होने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व से जागरूक करना है।
#AzadiKeRang_KhakikeSang
#MPPolice
#IndependenceDay2024
#JaiHind
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2024
#HarGharTirangaOnceAgain
#ujjainpolice
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न     |     पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |