नवागत कलेक्टर श्री हिमान्‍शु चंद्रा ने नीमच कलेक्टर का पदभार संभाला

नवागत कलेक्टर श्री हिमान्‍शु चंद्रा ने मंगलवार 13 अगस्‍त 2024 को नीमच जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद का पदभार संभाल लिया है। जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने उन्हें पदभार सौंपा। ज्ञातव्य हो कि, शासन द्वारा नीमच में पदस्थ कलेक्टर श्री दिनेश जैन का स्थानांतरण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल कर दिया गया हैl
नवागत कलेक्टर श्री हिमान्‍शु चंद्रा इसके पहले भोपाल जिले के अपर कलेक्टर के पद का दायित्व संभाल चुके हैं। शासन द्वारा उन्हें नीमच जिला कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया हैl वर्ष 2015 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री चन्‍द्रा जिला पंचायत सीईओ व अपर कलेक्‍टर इंदौर, जिला पंचायत सीईओ छतरपुर, एसडीएम सोंसर, छिंदवाडा, ईटारसी, होशंगाबाद सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है।
इसके पहले कलेक्‍टोरेट नीमच पहुचने पर एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती रश्मि श्रीवास्‍तव, श्री चंद्रसिह धार्वे, श्री संजीव साहू, सुश्री किरण आंजना, एसडीएम श्री राजेश शाह, डॉ.ममता खेडे एवं श्री पवन बारिया तथा जिला कोषालय अधिकारी श्री बृजमोहन सुरावत ने नवागत कलेक्‍टर श्री चंद्रा को पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया।


#GeneralAdministrationDeptMP
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |