मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन जिले की 3 लाख 47 हजार 472 लाड़ली बहनों के खातों में अगस्त माह की 42 करोड़ 26 लाख 29 हजार 200 रु. की राशि अन्तरित की

सावन माह में बहनों के खाते में आये 1250 और रक्षाबंधन नेग के 250 रूपये

मुख्यमंत्री डॉ.यादव के विजयपुर से सम्बोधन का चिन्तामन गणेश मन्दिर पर लाईव प्रसारण हुआ

लाड़ली बहनों द्वारा भगवान श्री चिन्तामण गणेश को राखी बांधी

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

सभापति श्रीमती यादव, संभागायुक्त श्री गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने चिन्तामण गणेश मन्दिर पर पौधारोपण किया

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत चिन्तामण गणेश मन्दिर से तिरंगा रैली निकाली गई

उज्जैन 10 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को सावन माह में 1250 और रक्षाबंधन नेग के 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अन्तरित की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन जिले की 3 लाख 47 हजार 472 लाड़ली बहनों के खातों में अगस्त माह की 42 करोड़ 26 लाख 29 हजार 200 रु. की राशि अन्तरित की। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग, जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, एवं चिन्तामण गणेश मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा चिन्तामण गणेश मन्दिर प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालक श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त राजस्व श्री पारिख, सहायक कलेक्टर श्री गगन सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण एसडीएम श्री अर्थ जैन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की सहायक संचालक श्रीमती प्रज्ञा गीते, उज्जैन जनपद सीईओ श्री संदीप यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री साबिर अहमद सिद्धिकी, चिन्तामण गणेश मन्दिर प्रशासक श्री अभिषेक शर्मा, पुजारी श्री गणेश गुरु, श्री शंकर गुरु, प्रबंध समिति सदस्य श्री यशवंत पटेल, श्री रवि वर्मा, सरपंच लक्षिता डागर, सर्वश्री विनोद यादव, अंतर सिंह दरबार, वीरेंद्र डागर, लखन तिवारी, सौरभ डागर आदि जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत सभापति श्रीमती यादव, संभागायुक्त श्री गुप्ता, कलेक्टर श्री सिंह द्वारा भगवान श्री चिन्तामण गणेश का पूजन-अर्चन कर की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की लाड़ली बहनों द्वारा भगवान श्री चिन्तामण गणेश का पूजन-अर्चन कर भगवान को राखी बांधी। लाड़ली बहनों द्वारा मन्दिर प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के लाईव प्रसारण को सुना। मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खाते में अगस्त माह की राशि, साथ ही रक्षाबंधन के नेग के 250 रुपये भी लाड़ली बहनों के खाते में अन्तरित किये।

सभापति श्रीमती यादव, संभागायुक्त श्री गुप्ता व कलेक्टर श्री सिंह ने लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव के सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की महिला सशक्तिकरण की मंशा अनुरूप लाड़ली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इसके अन्तर्गत लाड़ली लक्ष्मियों को 21 वर्ष के होने पर एक लाख रुपये की राशि, साथ ही उनकी शिक्षा प्राप्त करने में मदद के लिये कक्षा 6, 8, 11 व 12वी में छात्रवृत्ति भी प्राप्त होगी।

जामफल, पीपल व जामुन के पौधे रोपे गये

कार्यक्रम के अन्त में पर्यावरण संरक्षण के लिये ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अन्तर्गत पौधारोपण चिन्तामण गणेश मन्दिर परिसर में किया गया। सभापति श्रीमती यादव ने जामफल, संभागायुक्त श्री गुप्ता ने पीपल और कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जामुन का पौधा रोपा।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई

मुख्यमंत्री डॉ.यादव के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में चिन्तामण गणेश मन्दिर से जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने की। यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |