संभागायुक्त श्री दीपक सिंह पहुंचे इंदौर कलेक्टर कार्यालय,निरीक्षण किया

—
*राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की*
—-
*अनेक राजस्व न्यायालयों का भी किया निरीक्षण*
—–
*राजस्व महा अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए निर्देश.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किए गए राजस्व महा अभियान के तहत आज इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह आज सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान का प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाये । अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। पुराने लंबित राजस्व प्रकरण प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। बैठक में उन्होंने इंदौर जिले में राजस्व अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। श्री दीपक सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करें। गांवों में कैंप लगाए। ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा करें। राजस्व संबंधी उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण भी करें।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने डायवर्सन टैक्स की वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि छोटे-छोटे बकायादारों पर भी विशेष ध्यान देवें। संपत्ति कर की तरह ही डायवर्सन टैक्स की वसूली की व्यवस्था की जाए। इंदौर इसके लिए एक मॉडल जिला बने। डायवर्सन टैक्स की ऑनलाइन वसूली की व्यवस्था भी स्थापित की जाए। संपत्ति कर का डाटा लेकर उसका उपयोग डायवर्सन टैक्स की वसूली में किया जाए। उन्होंने समग्र ई केवाईसी, नक्शा तरमीम, अविवादित नामांतरण और अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, स्वामित्व योजना आदि की प्रगति की समीक्षा भी की।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी दी।
*संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया*
बैठक के पश्चात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में स्थित मल्हारगंज, जूनी इंदौर एवं राऊ क्षेत्र के अनुविभागीय राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मल्हारगंज के तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी को देखा। उसमें पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राथमिकता से उन्हें निराकृत करें।
*रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण*
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण भी किया। रिकॉर्ड रूम की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मिसल बंदोबस्त के रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए की रिकॉर्ड रूम में रखें अभिलेखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। रिकॉर्ड रूम को और अधिक बेहतर तथा सुरक्षित बनाया जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्रीमती सपना लोवंशी, श्री रोशन राय, श्री राजेंद्र रघुवंशी, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore
#revenue
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |