संभागायुक्त श्री गुप्ता ने किया नीमच जिले का दौरा, पौधरोपण कर,किसानों से मिले,कार्यलयो की व्यवस्था देखी

संभाग आयुक्त संजय गुप्ता के द्वारा नीमच जिले का भ्रमण किया गया और व्यवस्थाओं को देखा गया वे
नीमच जिले के उपखंड मनासा की ग्राम पंचायत बरलाई में पहुचे यहां उन्होंने #एक_पेड_मा_के_नाम_अभियान के सफल क्रियान्वन में जनभागीदारी का महत्व ग्रामीणों को समझाकर संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने गुड़हल का पौधा रौपा। पौधारोपण के दौरान कलेक्टर श्री दिनेश जैन, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती हानुबाई पाटीदार, अधिकारी,कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में संभागायुक्‍त श्री संजय गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में वन एवं राजस्‍व विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन संरक्षक उज्‍जैन श्री एम.आर.बघेल, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक श्री राजेश राठौर सहित जिले के वरिष्‍ठ राजस्‍व एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्‍त श्री संजय गुप्‍ता ने शनिवार की शाम को संयुक्‍त तहसील कार्यालय नीमच का निरीक्षण कर राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और नामांतरण, बंटवारा, नक्‍क्षा तरमीम, राजस्‍व आदेशों का अमल, खसरा ई-केवायसी, के प्रकरणों का अवलोकन भी किया। उन्‍होने कहा कि साईबर तहसील के अंतर्गत फेसलेस नामांतरण, बंटवारा की सुविधा रहेगी। आवेदक को न्‍यायालय में पेशी पर उपस्थि‍त होना अनिवार्य नहीं रहेगा। राजस्‍व अधिकारियों को भी तय समय सीमा में प्रकरण का निराकरण कर पोर्टल पर अमल दर्ज करवाना होगा।

उज्‍जैन सम्‍भाग के संभागायुक्‍त श्री संजय गुप्‍ता ने शनिवार को जिले की विभिन्‍न तहसील कार्यालयों में राजस्‍व महाअभियान का जायजा लेने के बाद कलेक्‍टोरेट में सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, उपायुक्‍त राजस्‍व श्री रणजीत कुमार, उपायुक्‍त भू-अभिलेख श्रीमती गरिता रावत, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्‍व अधिकारी उपस्थि‍त थे।

उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने नीमच जिले के उपखंड मनासा की ग्राम पंचायत बरलाई में ई-केवाईसी शिविर का निरीक्षण कर, 60 किसानों के खसरे का ई-केवाईसी मौके पर करवाया और ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, एसडीम मनासा श्री पवन बारिया, स्थानीय सरपंच सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने तहसील कार्यालय रामपुरा का निरीक्षण कर आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निराकरण में अच्छी प्रगति की सराहना की। लोकसेवा केंद्र का निरीक्षण कर केंद्रो के माध्यम से खसरों का ईकेवाईसी त्वरित करने के निर्देश भी दिए। गांव-गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए कि लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से भी खसरे का आधार ईकेवाईसी किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |