नीमच जिले ग्राम ढाबा एवं गोठा में कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की ली बैठक, ग्रामीण बोले राजस्थान सीमा पर है हमारा गांव पहली बार हमने यहां कलेक्टर को देखा

नीमच
========================
फौती एवं अविवादित नामांतरण प्रकरणों का सभी राजस्‍व अधिकारी एक माह में अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करें। जमीन एवं रास्‍ता संबंधी विवादों का मौका निरीक्षण कर तत्‍काल निराकरण करवाएं। राजस्‍व विभाग की भू-अधिकार, ऋण पुस्तिका प्राप्‍त करने, खसरा बी-वन की नकल प्राप्‍त करने, खसरा संबंधी सेवाएं ऑनलाईन उपलब्‍ध है। राजस्‍व न्‍यायालयों में प्रकरण ऑनलाईन दर्ज करवाएं जा सकते है। ग्रामीणजन इन सेवाओं को ऑनलाईन प्राप्‍त करें। यह बात कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने गुरूवार को जावद उपखण्‍ड के ग्राम ढाबा एवं गोठा में आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों और किसानों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर एसडीएम राजेश शाह, तहसीलदार श्री यशपाल मुजाल्‍दा एवं सुश्री सलोनी पटवा व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने ढाबा एवं गोठा के राजस्‍व सेवा शिविरों में ग्रामीणों से फौती नामांतरण अविवादित नामांतरण लंबित होने की जानकारी ली और ग्राम पंचायत से मृतक पंजी और पटवारी से खसरा पंजी लेकर, अवलोकन किया और फौती नामांतरण अविवादित नामांतरण होने का मिलान किया।
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए दामिनी एप्‍प है:- ग्राम ढाबा एवं गोठा में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव एवं सुरक्षा के लिए भारत सरकार व्‍दारा तैयार करवाएं गये दामिनी एप्‍प को डाउनलोड कर ले, जिससे कि बिजली गिरने का संभावित समय एवं स्‍थान की जानकारी इस एप्‍प के माध्‍यम से ग्रामीणों को मिल सके और वे आकाशीय बिजली से सुरक्षित रह सके। कलेक्‍टर श्री जैन ने ग्रामीणों और किसानों को नैनो, यूरिया का उपयोग करने की भी सलाह दी।
राजस्‍व शिविर में कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की मांग पर मंजरा सम्‍पतपुरा की शमशान भूमि का तत्‍काल सीमांकन करवाने के निर्देश तहसीलदार एवं पटवारी को दिए। कलेक्‍टर ने पी.एम.सम्‍मान निधि के लाभ से तकनीकी कारणों से वंचित किसानों की समस्‍याओं का समाधान कर, उन्‍हें भी पी.एम.सम्‍मान निधि का लाभ दिलाने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
उन्‍होने गांव ढाबी के रामजानकी मंदिर के पुजारी श्री भंवरदास बैरागी को ल‍ंबित मानदेय का भुगतान करवाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। कलेक्‍टर ने पंचायत सचिव को ढाबा से बंजारा बस्‍ती के पहुंच मार्ग को मुरम डलवाकर दुरस्‍त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही स्‍कूल के मार्ग पर भी मुरम डलवाकर रास्‍ता ठीक करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने दिव्‍यांग शम्‍भूसिह को दिव्‍यांग पेंशन स्‍वीकृत करने तथा भेरूसिह का दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के भी निर्देश बीएमओ को दिए। कलेक्‍टर ने ग्राम ढाबी में महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक को निर्देश दिए कि वे ग्राम का भ्रमण कर शेष बच्‍चों को आंगनवाडी में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। अभिभावकों को प्रतिदिन बच्‍चों को आंगनवाडी भेजने के लिए प्रेरित करें। कलेक्‍टर ने सीएचओ को गांव ढाबी में सभी ग्रामीणों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण करवाने के भी निर्देश दिए। शिविर में उद्यानिकी उप संचालक श्री अतरसिह कन्‍नौजी ने उद्यानिकी फसलों, फलोद्यान पर अनुदान योजना के बारे में जानकारी दी औैर बीएमओ डॉ.राजेश मीणा ने स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों, दस्‍तक अभियान के बारे में बताया।
ग्राम गोठा में ग्रामीणों ने लो वोल्‍टेज की समस्‍या का समाधान करवाने की मांग पर कलेक्‍टर ने म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.के सहायक यंत्री को ग्राम पंचायत गुजरखेडा के लिए पृथक से ग्रीड स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढाने के निर्देश भी दिए। पेयजल समस्‍या के समाधान के लिए कलेक्‍टर ने पंचायत सचिव गोठा को निर्देश दिए कि वे पंचायत से गांव में नवीन नलकूप खनन के लिए प्रस्‍ताव तैयार कर भेजे।
कलेक्‍टर ने गुर्जरखेडा चौराहे पर स्थित उ.मा.वि.में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिए। साथ ही गांव में नवीन तालाब निर्माण के लिए स्‍थल चयनित कर प्रस्‍ताव जिला पंचायत को भेजने के निर्देश भी सरपंच श्री चेनराम भील को दिए।
इस मौके पर एसडीएम श्री राजेश शाह, तहसीलदार श्री यशपालसिह मुजाल्‍दा, उपसंचालक उद्यानिकी श्री अतरसिह कन्‍नौजी व अन्‍य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


#revenuedeptmp
#panchayatruralsocialdeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |