इजराइल ने लेबनान में की एयर स्ट्राइक तो हिज्बुल्लाह ने भी दागी 50 मिसाइलें, किसे हुआ कितना नुकसान

मिडिल ईस्ट में इस समय हर तरफ जंग का माहौल है, जिससे खतरा बढ़ता नजर आ रहा है. पिछली साल अक्टूबर में इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुई, जिसमें अभी तक कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी ये जंग खत्म होने के कगार पर नहीं है. इजराइल की इस लड़ाई में अब ईरान और लेबनान भी पूरी तरह से जुड़ गया है.

ईरान की राजधानी तेहरान में कुछ दिनों पहले हमास चीफ इस्माइल हानिया पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई. हानिया की मौत का जिम्मेदार इजराइल को माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इजराइल ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं की है. इन सभी के बावजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने हानिया की मौत का बदला लेने की बात कही है.

हमले में हिज्बुल्लाह को भारी नुकसान

हानिया की मौत से पहले बेरूत इजराइली हमले में हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडर फुआद शुकर की मौत हो गई थी. इन दोनों हमले के बाद से लगातार मिडिल ईस्ट में हमले का माहौल बना हुआ है. इसी माहौल के बीच इजराइल ने लेबनान में एयर स्ट्राइक की. इजराइल ने 3 अगस्त को लेबनान में स्थित हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया. इजराइली फोर्स ने लेबनान के हरफा और कफर किला के इलाके में जमकर हमला किया. इस एयर स्ट्राइक में हिज्बुल्लाह को काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ गया.

इजराइल के किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के कमांडर अली नाजिया अब्द अली की मौत हो गई. फुआद के बाद एक और कमांडर की मौत हिज्बुल्लाह के लिए काफी बड़ा झटका है, क्योंकि अली नाजिया हिज्बुल्लाह के दक्षिणी क्षेत्र के मोर्चे और हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के कामकाज को संभालता था.

आयरन डोम की वजह से बचा इजराइल

इजराइल के किए गए इस हमले पर हिज्बुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर हवाई हमला किया, जिसमें लेबनान ने इजराइल पर एक साथ 50 मिसाइलें दागीं. हालांकि आयरन डोम की वजह से सारी मिसाइलें नाकाम हो गई, जिससे इस हमले में इजराइल में किसी भी तरह के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है. हानिया की मौत के बाद से ही ईरान ने इजराइल से बदला लेने की कसम खाई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |