शाजापुर एवं शुजालपुर में पटवारियों की कलेक्टर ने बैठक ली,कहा तहसीलदार पटवारियों के काम की प्रतिदिन समीक्षा करें—
शाजापुर।।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर एवं शुजालपुर अनुविभाग के सभी पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। शाजापुर में अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले एवं शुजालपुर में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव व समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे पटवारियों द्वारा प्रतिदिन कितना काम किया जा रहा है, इसकी समीक्षा करें। लक्ष्य अनुरूप काम नहीं करने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व महा अभियान के अंतर्गत अविवादित नामांतरण का कार्य एक माह में पूरा होना चाहिये। इसी तरह नामांतरण एवं बटवारे के साथ ही नक्शा तरमीम का कार्य भी तत्काल पूरा कराएं। संपदा पोर्टल से प्राप्त होने वाली रजिस्ट्रियों में नामांतरण के लिए दस्तावेजों की प्रतिक्षा किये बिना कार्यवाही शुरू करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भूमि के खसरे को आधार एवं समग्र आईडी से जोड़ने के लिए ई-केवायसी पूरी कराएं। पटवारी ग्राम पंचायत सचिव से मृत्यु रजिस्टर लेकर फौती नामांतरण की कार्यवाही पूरी करें। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि चरनौई की भूमि से अतिक्रमण हटवाएं। तहसीलदार इस कार्य को स्वयं देखें। साथ ही ग्रामों के रास्ता विवाद एवं सीमांकन के प्रकरणों को भी निराकृत करें। कलेक्टर ने शून्य प्रगति वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों से कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पटवारियों को 15 अगस्त पर सम्मानित करने के लिए पटवारियों के नाम प्रस्तावित करें।




CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#rajaswamahaabhiyan2_mp
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP