उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बेला-सिलपरा मार्ग के निर्माण कार्य मे गति लाने के दिए निर्देश

भोपाल/ 01 अगस्त 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट रीवा के सभागार में बेला-सिलपरा मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अतिरिक्त संसाधनों से कार्य को गति दें। वर्षाकाल में भी कार्य चालू रखें। उन्होंने कहा कि जमीन स्तर का कार्य हो चुका है। नवीन निर्माण एजेंसी कार्य में अधिक तेजी के साथ कार्य करे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस मार्ग की पूर्णता से रीवा शहर के चारों तरफ बाईपास व रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा साथ ही यह रीवा हवाई अड्डा जाने का भी मार्ग होगा। उन्होंने फोरलेन के इस मार्ग को सर्विस रोड के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग में बीहर नदी में बनने वाले पुल, अन्य पुल-पुलियों तथा आरओबी के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े सहित एनएचएआई के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |