जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कोलार बांध का किया निरीक्षण • बेहतर रखरखाव के अधिकारियों को दिए निर्देश • जल संसाधन मंत्री ने बांध स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों का किया सम्मान

•
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज कोलार बांध का निरीक्षण किया । उन्होंने बांध के एक छोर से दूसरे छोर तक बारीकी से निरीक्षण किया तथा जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को बेहतर रखरखाव एवं मरम्मत के दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सिलावाट ने अधिकारियों से कहा कि लगभग 55 वर्ष पुराना बांध है इसलिए नियमित निरीक्षण के साथ ही जहॉं भी मरम्मत की आवश्यकता हो तो मरम्मत तुरंत कराएं।

जल संसाधन श्री सिलावट ने भोपाल को पेयजल के लिए प्रदाय किए जाने वाले स्थान, पम्प, पाल तथा नहरों एवं वर्षा के दौरान बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने वाले सभी आठ गेटों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बांस से जल निकासी के लिए गेट खोलने की पूरी प्रक्रिया तथा इस दौरान मॉनिटरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पाल के गड्डों को भरने, खराब रेलिंग तथा सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई पेराफिट वॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने कोलार बांध के गेट और पाल के बीच के खाली स्थान को सुरक्षा के दृष्टिगत लोहे की जाली से कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बांध में पार्यटन एवं पिकनिक के लिए आने वाले पर्यटकों/नागरिकों को जोखिम भरे स्थानों पर जाने से रोकें। निरीक्षण के दौरान कोलार परियोजना की कार्यपालन यंत्री श्रीमती हर्षा जैनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बांध स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों का जल संसाधन मंत्री ने किया सम्मान

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बांध स्थल पर कार्यरत जल संसाधन विभाग की कर्मचारी श्रीमती करोटी बाई, श्रीमती बाबली बाई तथा सेवा निवृत होने वाले श्री भगवती सिंह मेवाड़ा को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंन इन कर्मचारियों के साथ भुटटे खाए और चाय पी। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि हमारे मैदानी कर्मचारी विभाग की रीड़ हैं। ये कर्मचारी पूरे समय बांध की देखरेख करते हैं।

#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ujjain Nagar Nigam News: उज्जैन के डबरी में बनेगा बायोगैस सह MRF प्लांट, कचरे की होगी रिसाइक्लिंग     |     Gas Cylinder Rate 2026: दिल्ली से पटना तक एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम जारी, चेक करें अपने शहर के नए रेट     |     Rampur News: सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण लागत में गड़बड़ी का आरोप, आजम खान की बढ़ी मुश्किलें     |     Crime News: नीट छात्रा की मौत और दुष्कर्म की आशंका मामले में नया मोड़, अदालत ने सीबीआई और परिजनों से पूछे तीखे सवाल     |     Jaipur News: विमान में हाईजैक की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आइसोलेशन वे पर खड़ी की गई फ्लाइट     |     Khatu Shyam Mandir Sikar: शेखावाटी में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, खाटूधाम के पास स्थापित होगा नया शक्तिपीठ     |     Maharashtra News: पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप पर एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल फोन और डेटा जब्त     |     Rain and Storm Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी     |     Indore Police Success: नशे के खिलाफ अभियान तेज, क्राइम ब्रांच ने सप्लायर नेटवर्क से जुड़े आरोपी को दबोचा     |     Political News: ग्वालियर के जयेंद्रगंज में बड़ा हादसा टला, लिफ्ट खराब होने से अंदर फंसे रहे पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा     |