तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश

• संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर तीन संकुल प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने एवं

• दो संकुल प्राचार्यों का प्रभार बदलने के जिला पंचायत सीईओ ने दिये निर्देश

• जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने संकुल प्राचार्यो की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से की समीक्षा

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना और एमपी टास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेशन कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। वीसी के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद सिंह राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री हीरेंद्र कुशवाह उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने छात्रवृत्ति योजना और एमपी टास्क पोर्टल पर अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेशन और स्वीकृती की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान अहमदपुर, नांदनेर तथा मर्दानपुर के संकुल प्राचार्य का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आष्टा एवं इछावर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संकुल प्राचार्य का प्रभार बदलने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए की शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में सभी कार्यवाही पूर्ण की जाना सुनिश्चित करें।

#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Gas Cylinder Rate 2026: दिल्ली से पटना तक एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम जारी, चेक करें अपने शहर के नए रेट     |     Rampur News: सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण लागत में गड़बड़ी का आरोप, आजम खान की बढ़ी मुश्किलें     |     Crime News: नीट छात्रा की मौत और दुष्कर्म की आशंका मामले में नया मोड़, अदालत ने सीबीआई और परिजनों से पूछे तीखे सवाल     |     Jaipur News: विमान में हाईजैक की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आइसोलेशन वे पर खड़ी की गई फ्लाइट     |     Khatu Shyam Mandir Sikar: शेखावाटी में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, खाटूधाम के पास स्थापित होगा नया शक्तिपीठ     |     Maharashtra News: पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप पर एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल फोन और डेटा जब्त     |     Rain and Storm Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी     |     Indore Police Success: नशे के खिलाफ अभियान तेज, क्राइम ब्रांच ने सप्लायर नेटवर्क से जुड़े आरोपी को दबोचा     |     Political News: ग्वालियर के जयेंद्रगंज में बड़ा हादसा टला, लिफ्ट खराब होने से अंदर फंसे रहे पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा     |     Indore Traffic Helpline: नागरिकों की शिकायतों पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ऐक्शन मोड में, ऐप से मिल रही मदद     |