सीहोर एवं इछावर में निर्मित नवीन अस्पताल भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर को

इछावर।।

• केंद्रीय कृषि मंत्री, उप मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री तथा प्रभारी मंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे कार्यक्रम में शामिल

इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे आयोजित है। इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्रसिंह मेवाड़ा, इछावर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नगरिक शामिल होंगे।

जिला चिकित्सालय में 100 बिस्तरीय नवीन भवन एवं 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर युनिट का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर को दोपहर 04 बजे आयोजित है। लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राजस्व मंत्री श्री करण सिहं वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, नपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #sehore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Rain and Storm Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी     |     Indore Police Success: नशे के खिलाफ अभियान तेज, क्राइम ब्रांच ने सप्लायर नेटवर्क से जुड़े आरोपी को दबोचा     |     Political News: ग्वालियर के जयेंद्रगंज में बड़ा हादसा टला, लिफ्ट खराब होने से अंदर फंसे रहे पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा     |     Indore Traffic Helpline: नागरिकों की शिकायतों पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ऐक्शन मोड में, ऐप से मिल रही मदद     |     Damoh News: दमोह पहुंची बाबा बागेश्वर की सनातन रथ यात्रा, गौहत्या और लव जिहाद को लेकर दिया बड़ा बयान     |     Crime News: सागर में वन भूमि पर अतिक्रमण का विरोध करने पर पथराव और मारपीट, मामला दर्ज     |     MP Medical News: एम्स भोपाल ने दी नई पहचान, ट्रांसजेंडर महिला की बॉटम सर्जरी पूरी तरह सफल     |     UPI News: 15 अक्टूबर से लागू होने वाला MDR नियम फिलहाल स्थगित, छोटे-बड़े व्यापारियों को बड़ी राहत     |     Gariaband News: जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरे आदिवासी, मोंगराडीह में हुई विशाल जनसभा     |     Municipal Action Khandwa: प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, वैशाली जी मार्ट पर भेदभाव का आरोप     |