राजस्‍व अधिकारी रजिस्‍ट्री के आधार पर नामांतरण तत्‍काल करें-श्री जैन ने तहसील निरीक्षण के दौरान कहा

=
कलेक्‍टर ने किया तहसील कार्यालय रामपुरा का निरीक्षण
========================
राजस्‍व महाअभियान के तहत प्रकरणों के निराकरण का लिया जायजा
========================
रजिस्‍ट्री के आधार पर क्रेता के नाम राजस्‍व अभिलेखों में नामांतरण संपदा पोर्टल से रजिस्‍ट्री की कॉपी प्राप्‍त होने पर तत्‍काल किया जाए। ऐसे नामांतरण के प्रकरण अनावश्‍यक लंबित ना रहे। रास्‍ता विवाद के प्रकरणों को भी तहसीलदार तत्‍काल निराकृत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने तहसील कार्यालय रामपुरा के बुधवार को निरीक्षण दौरान नामांतरण, बंटवारा, रास्‍ता विवाद संबंधी प्रकरणों की नस्‍तीयों का अवलोकन करने के बाद तहसीलदार रामपुरा को दिए। उन्‍होने लोकसेवा केंद्र संचालक, ऑपरेटर को निर्देश दिए कि वे आवेदक से जानकारी लेकर ऑनलाईन आवेदन करें और उसकी हस्‍ताक्षरीत रसीद भी आवेदक को प्रदान करें।
कलेक्‍टर श्री जैन ने इस निरीक्षण दौरान सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों की नस्तियों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण किया जाए। कलेक्‍टर ने समग्र एवं खसरा ई-केवायसी, नक्‍शा तरमीम एवं आर्थिक सहायता के लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। इस मौके पर एसडीएम श्री पवन बारिया, तहसीलदार श्री मुकेश निगम, रीडर श्री पंकज परमार व तहसील कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
#revenuedeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |