स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का संदेश

भोपाल/ 27 जुलाई 2024
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी से बचाव और उपचार के लिए सही जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटाइटिस के पांच मुख्य प्रकार होते हैं: ए, बी, सी, डी, और ई। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी का वायरस लंबे समय तक शरीर में जीवित रहता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसकी गंभीरता को समझाने के लिये मनाया जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पचमढ़ी में अमित शाह आज भाजपा सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को देंगे संवाद कौशल का प्रशिक्षण     |     एक कॉल… और सैकड़ों तैयार! रक्तदान में इंदौर बना देश का पहला शहर, डोनर्स की लगी कतार     |     आतंकी साजिश को लेकर एनआईए ने भोपाल में तीन जगह मारी रेड, डिजिटल डिवाइस भी मिले     |     मेट्रो रेल परियोजना के कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार, चार लोगों की मौत     |     घरेलू विवाद में तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी ने खाया जहर, तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपति की हालत गंभीर..     |     CM मोहन यादव से मिले भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष, MSP पर मूंग-उड़द की खरीद के लिए जताया आभार     |     बाइक खरीदने के बाद सीनियर्स की रैंगिग… ‘टॉर्चर’ से टूट गया था शिवांश, NSCB मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत बनी पहेली     |     जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए… एक घंटे बाद दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज, सदमे में चला गया दूल्हा     |    

preload imagepreload image