नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे

नीमच
========================
सभी ग्राम पंचायतों के अंकुर उपवन में 200-200 पौधारोपण सम्‍पन्‍न
========================
विधायक, जि.प.अध्‍यक्ष एवं कलेक्‍टर ने भडभडिया, मालखेडा के अंकुर उपवन में ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण
========================
एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अंकुर उपवन में 200-200 पौधो का रोपण किया गया। इस तरह कुल 50 हजार से अधिक पौधे शुक्रवार को जिले की ग्राम पंचायतों में लगाए गए है।
विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, जि.प.सदस्‍य सुश्री मनीषा धाकड, सरपंच श्रीमती संगीता, रामनारायण पाटीदार, श्री दीपक नागदा, व श्री मोहन सिह राणावत व अन्‍य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भरभडिया व्‍दारा अंकुर उपवन में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया।
इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने अपने उदबोधन में ग्रामीणों से पौधारोपण की अपील करते हुए कहा, कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव व्‍दारा प्रदेश में 5.50 करोड पौधे लगाने का संकल्‍प लिया गया है। नीमच जिले में भी बडे पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। विधायक ने कहा, कि ‘’सांसे हो रही कम, पेड लगाए हम’’। कार्यक्रम को कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सम्‍बोधित करते हुए पौधारोपण अभियान की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की। उन्‍होने ग्रामीणों से रौपे गये पौधो को वायुदूत एप पर अपलोड करने का आगृह भी किया।
प्रारंभ में जनपद सीईओ श्री राजेन्‍द्र पालनपुरे, सरपंच श्रीमती संगीता पाटीदार व ग्रामीणों ने अतिथियों का पुष्‍पहार पहनाकर एवं साफा बांधकर स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री तेजसिह राठौर ने किया। अंत में जनपद सीईओ श्री पालनपुरे ने आभार माना।
#environmentdeptmp
#JansamparkMP
#panchayatruralsocialdeptmp
#एक_पेड़_मॉ_के_नाम_अभियान

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |