नीमच कलेक्‍टर ने किया तहसील कार्यालय जीरन का निरीक्षण,राजस्व_महाअभियान के तहत प्रकरणों के निराकरण का लिया जायजा कहा सीमांकन के लिए लोकसेवा केंद्र से ऑनलाईन आवेदन के अलावा पृथक से कोई आवेदन नहीं ले

नीमच।। कलेक्‍टर ने किया तहसील कार्यालय जीरन का निरीक्षण,राजस्व_महाअभियान के तहत प्रकरणों के निराकरण का लिया जायजा कहा

आवेदकों से सीमांकन के लिए ऑनलाईन आवेदन प्राप्‍त किए जाये। लोकसेवा केंद्र से ऑनलाईन आवेदन करने के बावजूद आवेदक से हस्‍तलिखित या पृथक से और कोई आवेदन नहीं लिया जावे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने तहसील कार्यालय जीरन के बुधवार को निरीक्षण दौरान सीमांकन प्रकरणों की नस्‍तीयों का अवलोकन करने के बाद तहसीलदार जीरन को दिए। उन्‍होने लोकसेवा केंद्र संचालक, ऑपरेटर को निर्देश दिए कि वे आवेदक से जानकारी लेकर ऑनलाईन आवेदन करें और उसकी हस्‍ताक्षरीत रसीद भी आवेदक को प्रदान करें।

कलेक्‍टर श्री जैन ने इस निरीक्षण दौरान सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों की नस्तियों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण किया जाए। कलेक्‍टर ने दो वर्ष से अधिक अवधि के सीमांकन के लंबित प्रकरण पाये जाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक रहे और समय-सीमा बाह्य के प्रकरणों का सर्वोच्‍च प्राथमिकता से करें। कलेक्‍टर ने दायरा पंजी, अर्थदण्‍ड पंजी, आदेशिका पंजी का अवलोकन किया। उन्‍होने न्‍यायालय कक्ष के बाहर प्रतिदिन निर्धारित वाद सूची चस्‍पा करवाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने स्‍वामित्‍व योजना के तहत ड्रोन फ्लाई से शेष रहे गांवों, आबादी घोषित होने से शेष गांवों, ई-केवायसी, नक्‍शा तरमीम एवं आर्थिक सहायता के लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। कलेक्‍टर ने घसुण्‍डी जागीर की कलाबाई की जमीन पर किए गए अवैध कब्‍जे को मौके पर जाकर, तत्‍काल हटवाने के निर्देश भी तहसीलदार जीरन को दिए।
कलेक्‍टर ने आरआई सर्किल कार्यालय का निरीक्षण किया और रिकार्ड को सुव्‍यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्‍होने तहसील कार्यालय के अभिलेखागार एवं लोकसेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
#revenuedeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |