नीमच, जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर 10-10 पौधारोपण करवाएं,कलेक्टर श्री जैन ने कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

नीमच
******************************
कृषि विभाग जिले के तीनों विकासखण्‍डों में 10-10 हजार किसानों को प्रेरित कर एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत 10-10 पौधो का रोपण करवाएं। इसके लिए कृषक संगोष्‍ठी कर किसानों को प्रेरित करें। सभी पटवारी भी पच्‍चास-पच्‍चास किसानों को प्रेरित कर पौधारोपण करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, एसडीएम, जनपद सीईओ और जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिले में उर्वरक की उपलब्‍धता एवं वितरण की समीक्षा के दौरान कहा, कि कृषि विभाग अभियान चलाकर उर्वरक के निजी डीलरों के गोदामों का निरीक्षण कर स्‍टाक का सत्‍यापन करें। पीओएस मशीन से विक्रय किए गए उर्वरक की मात्रा एवं उपलब्‍ध स्‍टाक का सत्‍यापन करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें, कि किसानों को निर्धारित कीमत पर ही उर्वरक का विक्रय हो।
ईट राईट चेलेन्‍ज अभियान-क्‍लीन स्‍ट्रीट फुड हब बनाये
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने कहा, कि एक जुलाई से आगामी 31 दिसम्‍बर 2024 तक ईट राईट चेलेन्‍ज अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सभी नगरीय निकायों में एक-एक क्‍लीन स्‍ट्रीट फूड हब तैयार करवाये। जिससे, कि आमजनों को साफ, स्‍वच्‍छ गुणवत्‍तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्‍ध हो सके। साथ ही क्‍लीन, फ्रेश बेजीटेबल, फ्रूट मार्केट भी तैयार करवाए, जिससे नागरिकों के लिए ताजे फल एवं सब्जियों की उपलब्‍धता हो सके। कलेक्‍टर ने जिले के 10 शासकीय स्‍कूलों को ईट राईट केम्‍पस के रूप में विकसित करने के निर्देश भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिए। सभी नगरीय निकायो को उक्‍त के सम्‍बंध में प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
डूबने की घटनाओं की रोकथाम के प्रबंध करें
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में जल संरचनाओं में डूबने की घटनाओं की रोकथाम के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। आबादी के जनदीक की जल संरचनाओं, गढ्ढो, आदि को सुरक्षित करवाये। जल संरचनाओं पर चौकीदार, लाईव गार्ड, तैराकों की व्‍यवस्‍था की जाए और चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाए। साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश तथा आकाशीय बिजली से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जाकरूक किया जाए।
दस्‍तक अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिले में 25 जून से चलाए जा रहे दस्‍तक अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए कि दस्‍तक अभियान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग व समीक्षा की जाए। बैठक में बताया गया, कि अब तक 45 हजार से अधिक बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण स्‍वास्‍थ्‍य की टीम व्‍दारा किया गया है। कलेक्‍टर ने दस्‍तक अभियान की प्रगति के आंकड़े नियमित रूप से उपलब्‍ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के तहत चिन्हित बच्‍चों के उपचार की भी व्‍यवस्‍था की जाए।
अग्नीवीर वायु की भर्ती के लिए कार्यशाला-
बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश्‍ जैन ने कहा, कि वायुसेना व्‍दारा अग्‍नीवीर वायु की भर्ती के लिए जागरूक करने के लिए नीमच जिले में तीन स्‍थानों पर युवाओं से संवाद किया जावेगा। कलेक्‍टर ने कालेजों और पोलिटेक्निक के विद्यार्थियों युवाओं को इन जागरूकता शिविर में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी संबंधित प्राचार्यो को दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में 29 से 31 जुलाई तक वायुसेना व्‍दारा पीजी कॉलेज नीमच में 100 युवाओं, पोलिटेक्निक कॉलेज जावद में 100 एवं शासकीय कॉलेज मनासा में 100 युवाओं को अग्‍नीवीर वायु सेना भर्ती के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिले के अधिकाधिक युवा, विद्यार्थी इस कार्यशाला में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |