सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य किए जाएं : संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता

_______________________________________

उज्जैन विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आयोजित
_______________________________________

उज्जैन / संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्राधिकरण संचालक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री श्री नीरज पांडे सहित बोर्ड के सदस्यगण उपस्थित रहें। बैठक में प्राधिकरण संचालक बोर्ड द्वारा विकास कार्यों के संबंध प्राप्त निवादाओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि आगामी सिहंस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य प्रस्तावित किए जाएं। बैठक मे मंदिर के बेहतर संचालन के लिए एकीकृत कार्यालय निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि नियमानुसार पांच एकड़ से अधिक के कालोनी निर्माण में अनिवार्य रूप से एसटीपी प्रोजेक्ट लिया जाएं।

बैठक में शिप्रा विहार में रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स, महाकाल मंदिर में एक्सटर्नल/इंटरनल अंडरग्राउंड विद्युत संबंधी कार्य, विक्रम नगर और गरुड़ बायपास के बीच 1200 हेक्टेयर में प्रस्तावित टाउन डेवलपमेंट स्कीम 1, गुलमोहर कॉलोनी में चार वाणिज्यिक सह आवासीय उपयोग के भूखंडो, भरतपुर प्रशासनिक क्षेत्र में 2 सार्वजनिक/अर्द्ध सार्वजनिक उपयोग के भूखंडो, तारामंडल के 3 वाणिज्यिक उपयोग के भूखंडों, महाश्वेता नगर के आवासीय उपयोग के भूखंड, एकात्म परिसर के भूखंड आदि कार्यों के संबंध में निविदा की स्थिति और प्राप्त निविदाओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |