इंदौर शहर की अग्निशमन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाते हुए किया जायेगा विस्तारित,शहर में सात नयी जगह बनेंगे नए फायर स्टेशन,कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

इंदौर

_________
अग्नि दुर्घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी नियंत्रण के लिये इंदौर शहर की अग्निशमन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाते हुए विस्तारित किया जायेगा। इसके तहत शहर में सात नयी जगह नए फायर स्टेशन बनाये जायेंगे। शहर में अग्निशमन के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए वाहन भी खरीदें जायेंगे। शहर में शिप्रा और कान्ह नदी के शुद्धीकरण हेतु सात एसटीपी प्लांट बनाये जायेंगे।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ‍सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री श्रीमती सपना लोवंशी, श्री राजेन्द्र रघुवंशी, श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर शहर की अग्निशमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर बताया गया कि जहां एक और बड़े और भीड़ वाले भवनों में अग्निशमन के प्रबंध सुनिश्चित कराये जा रहे है वहीं दूसरी ओर अग्निशमन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। इसके तहत शहर में निपानिया, कनाड़िया, पालदा, खंडवा रोड, हवा बंगला से राजेन्द्र नगर केट के बीच में, गांधी नगर क्षेत्र तथा बापट चौराहे से देवास नाके के बीच के क्षेत्र में नए फायर स्टेशन बनाये जायेंगे। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए वाहन भी खरीदे जायेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इसके लिये अधिकारियों को भूमि चिन्हित कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के ‍निर्देश दिये है।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि शहर में शिप्रा और कान्ह नदी के शुद्धीकरण हेतु सात एसटीपी प्लांट बनाये जायेंगे। इसके लिये भी भूमि आवंटन की कार्रवाई जारी है। श्री सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चल रहे अभिरयान को भी गति देने के निर्देश ‍दिये। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाये। आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर कार्रवाई करें। उन्होंने जल-जीवन मिशन के लक्ष्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

#JansamparkMP
#indore
#firesafety

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |