विधायक श्री सखलेचा एवं कलेक्टर श्री जैन ने गांव कवई में सोलर पार्क का किया निरीक्षण,कर किया लोकार्पण, ओर पौधारोपण

नीमच
========================
जावद क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने शनिवार को सिंगोली तहसील क्षेत्र के गांव कवई में आर.यू.एम.एस.एल. टाटा पावर द्वारा 330 मेगावाट क्षमता के स्थापित किए जा रहे सोलर पार्क का टाटा पावर के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर, सोलर पार्क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने इस निरीक्षण दौरान टाटा पावर के अधिकारियों और आर.यू.एम.एस.एल. के प्रतिनिधियों से चर्चा कर ,सोलर पार्क में शीघ्र विद्युत उत्पादन प्रारंभ करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। विधायक एवं कलेक्टर ने सोलर पार्क परिसर में पौधारोपण किया और मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। सोलर पार्क के अधिकारियों ने बताया, कि इस सोलर पार्क का काम लगभग पूरा हो गया है और शीघ्र ही विद्युत उत्पादन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सोलर पार्क परिसर में नवनिर्मित मुख्य कंट्रोल रूम mcr भवन का फीता खोलकर लोकार्पण कर ,इस भवन का अवलोकन किया और सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन, उत्पादित विद्युत के स्टोरेज एवं उसके वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
इस मौके पर टाटा पावर के स्टेशन हेड श्री गौतम करेलिया, श्री राज भक्ति, श्री सिद्धार्थ सिंह, श्री दीपांकर बारगली, श्री विपिन शर्मा श्री संजीव कुमार, अक्षय ऊर्जा कार्यालय के श्री बीएल राठौर, रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर( RUMSL) के प्रतिनिधि श्री निखिल चौहान एवं क्षेत्र के सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
#newenergydeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |