आगर मालवा , कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

आगर मालवा।।

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में मासिक एवं त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्रसुति सहायता योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, एएनसी पंजीयन, राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, टीकाकरण समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि वर्षाऋतु के दौरान मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जरूरी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए, मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का समाधानकारी निराकरण किया जाए।
बैठक में प्रभारी सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शशांक सक्सेना, डॉ. राजीव बरसेना, सहित समस्त बीएमओ, बीपीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |