मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के सभी पात्र आवासहीनों को भू-अधिकार पत्र प्रदान करें , निमच में कलेक्‍टर श्री जैन ने की जनसुनवाई-108 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

******************************
मुख्‍यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना के तहत पात्रता का परीक्षण कर सभी सभी पात्र आवासहीनों को आबादी क्षेत्र में भूमि स्‍वामी का भू-अधिकार पत्र प्रदान करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री जैन ने तहसीलदार नीमच को पिपलोन निवासी वेणीराम कुल्‍मी द्वारा गांव की आबादी में आवासीय पट्टा प्रदान करने सम्‍बंधी आवेदन पर कार्यवाही करते हुए दिये। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने भी आवेदकों की समस्‍याए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री जैन ने 108 आवेदकों की समस्‍याएं सुनकर, उनका निराकरण करने के निर्देश सम्‍बंधित जिला अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री जैन ने ग्वालदेवीया निवासी गोपाल गुर्जर के आवेदन पर समग्र स्‍वच्‍छता अभियान के तहत पात्रता का परीक्षण कर, आवेदक को शौचालय निर्माण की स्‍वीकृति प्रदान करने के निर्देश जनपद सीईओं को दिए। कलेक्‍टर ने सीएमओं नीमच को सेवानिवृत सोनाबाई को नवम्‍बर 2023 से बकाया पेंशन का तत्‍काल भुगतान करने के निर्देश दिए। ग्राम लसुडीयां आंत्री के मुकेश गुर्जर के आवेदन पर उसकी निजी जमीन पर जबरन कब्‍जा करने वालों बोई फसल नष्‍ट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में बिसलवास खुर्द के बाबुलाल रामलाल को नि:शुल्‍क विधिक सहायता एवं अभिभाषक की सुविधा उपलब्‍ध करने के निर्देश जिला विधिक सहायता अधिकारी को दिये। कलेक्‍टर श्री जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी नीमच को निर्देश दिए, कि शा.बा.उ.मा.वि.रतनगढ़ में अति‍थि शिक्षक वर्ग-1 (रसायन) की भर्ती एवं पेनल की जांच करे, कि प्राचार्य द्वारा अतिथि शिक्षक की निम्‍नानुसार भर्ती की या नही ?
जनसुनवाई में नीमच की रामीबाई, चीताखेड़ा की नानीबाई, नीमच सीटी के विनोद चौधरी, घसुण्‍डी-बामनी के मांगीलाल, कुकडे़श्‍वर के गोपाल पिता हीरालाल, अखैपुर के रूपचंद, मनासा के हरिराम, घसुण्‍डी-बामनी के सोहनलाल, कनावटी के चम्‍पालाल, नीमच की सुनीता कुचबंदिया, नीमच के अशोक जौहरी, भरभडि़या के दशरथ, बिसलवास कला के कमलदास बैरागी, बावल के दिनेश रैगर, रामपुरा के विष्‍णु मीणा, रामपुरा के मदन मीणा, उगरान के जीवनदास, रामपुरा के मुकेश गौड़, जमुनिया रावजी की शोरमकुंवर, हिंगौरिया के नीलेश चौहान, धोकलखेड़ा के वजेराम कुमावत, रामपुरा की संतोषीबाई, सिंगोली की जमनीबाई, मनासा के गोपाल मीणा, धोकलखेड़ा के रामनिवास, मोड़ी के मोड़ीराम मेघवाल, रामपुरा के मांगीलाल चारण, रतनगढ़ के दिनेश खटीक, कनावटी के सुरेश धानुक, दौलतपुरा जाट के शांतिलाल प्रजापत, सिंगोली की सोना भील, नीमच की सीमा गर्ग, भगवानपुरा जावद के रामदेव ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर, समस्‍याएं सुनाई।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |