नीमच-जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 22 जुलाई को 50 हजार से अधिक पौधे रौपे जाएगें- कलेक्‍टर श्री जैन ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

******************************
पौधा रोपण की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूर्ण करें- श्री कलेक्‍टर
******************************
रोपित पौधो को अंकुर वायुदूत एप्‍प पर अपलोड अवश्‍य करवाये
******************************

******************************
नीमच जिले में 22 जुलाई 2024 को सभी ग्राम पंचायतों में 200-200 पौधे रौपे जाएंगे। एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत सभी पंचायतों में 50 हजार से अधिक पौधे रौपे जाएंगे। रोपित पौधो को अंकुर वायुदूत एप्‍प पर अपलोड अवश्‍य करवाएं। सभी विभागों के जिला अधिकारी 22 जुलाई से पहले पौधा रोपण की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूर्ण कर लें। यह बात कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में एक पेड मॉ के नाम अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
हरित भादवामाता अभियान 19 को:- बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने बताया, कि हरित भादवामाता अभियान के तहत जवासा से भादवामाता तक 19 जुलाई को 1200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। भादवामाता संस्‍थान एवं जनपद पंचायत पौधारोपण की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूरी कर अवगत कराए। जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में 22 जुलाई को 50-50 पौधे लगाये जाएंगे। राशन दुकानों पर भी पौधारोपण किया जावेगा।
पंचायतों में अंकुर उपवन:- बैठक में बताया गया कि जिले की सभी 246 ग्राम पंचायतों में अंकुर उपवन विकसित करने की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी 22 जुलाई को ग्राम पंचायतों में अंकुर उपवन में 200-200 पौधे रौपे जाएंगे। अंकुर उपवन के लिए चिन्हित स्‍थानों पर पौधारोपण के लिए गढ्ढों की खुदाई, वापर फेंसिंग एवं पौधो की व्‍यवस्‍था कर ली गई है।
सभी शालाओं में पौधा रोपण:- एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत जिले की सभी 310 शालाओं के परिसरों में 50-50 पौधे लगाए जावेंगे। सभी शालाओं में एक साथ 2 अगस्‍त को पौधा रोपण किया जावेगा। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि कृषि‍ विभाग किसानों को प्रेरित कर सभी किसानों से 10-10 पौधे अनिवार्य रूप से लगवाये। साथ ही सभी पटवारी भी अपने क्षेत्र में पचास-पचास किसानो को प्रेरित कर पौधा रोपण करवाये।
जिले में 20 सितम्‍बर को रक्‍तदान महाअभियान:- कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि आगामी 20 सितम्‍बर को जिले में रक्‍तदान महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। रक्‍तदान महाअभियान में पहली बार रक्‍तदान करने वाले रक्‍तदान दाताओं को प्रेरित कर रक्‍तदान के लिए उनकी सहमति ली जावेगी और 20 सितम्‍बर को उनसे रक्‍तदान करवाया जाएगा। कलेक्‍टर ने कालेजों के विद्यार्थियों और आईटीआई विद्यार्थियों को प्रथम बार रक्‍तदानदाता बनने के लिए प्रेरित कर, रक्‍तदान करवाने के निर्देश संबंधित प्राचार्यो को दिए है।
सी.एम.हेल्‍पलाईन में सभी विभाग रैंक सुधारे:- बैठक में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्‍होने नगर परिषद अठाना, मनासा, डीकेन, नयागांव, सिंगोली, रतनगढ व्‍दारा सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का निराकरण कर अपनी रैंक में सुधार के लिए किए गऐ प्रयासों की सराहना की। कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में न.प.जावद, रामपुरा, नीमच को विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने सभी विभागों को 50 दिवस से उपर की सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करने और विभाग की रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत 70 से कम ना रहे।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |