इंदौर में कैमरों से प्राप्त सूचना के आधार पर 51 भिक्षुकों के विरूद्ध कार्यवाही_भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन,शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों से की जा रही सतत निगरानी

————
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान का संचालन इंदौर में किया जा रहा है। इस अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार जिले को भिक्षुक मुक्त किये जाने हेतु विभिन्न विभागों के 07 संयुक्त दलों का गठन किया गया है। यह दल महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करते हुये विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान संबंधित आवश्यक कार्यवाही को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेंगे। अभियान अंतर्गत इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों, ए.आई सी.टी.एस.एल (सिटी बस ऑफिस) गीता भवन इंदौर से निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया अभी तक विभिन्न स्थानों से 51 सीसीटीव्ही कैमरों पर भिक्षावृत्ति की सूचना मिली। इसके आधार पर 51 भिक्षुकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |