रिव्हर साईड कॉरिडोर का होगा विकास, इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न.

इंदौर के रिव्हर साईड कॉरिडोर का विकास किया जायेगा। यहाँ वृक्षारोपण के साथ ही अन्य जरूरी विकास कार्य भी करवाये जायेंगे। इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह इंदौर विकास प्राधिकरण को शीघ्र ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये है। साथ ही इंदौर में सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को गति प्रदान की जायेगी। शहर के चिन्हित 15 मार्गों के अलावा अब यह कार्यवाही शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी होगी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ समय-सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि जिले में दिव्यांगों को रोजगार की गतिविधियों से जोड़ने के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाये। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक दिशा-‍निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने पंचायतों में स्थापित किये जा रहे उद्योगों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि यह कार्य शीघ्र पूरा कर ले जिससे की जिले के हर पंचायत में उद्योग हो। उन्होंने जन सहयोग से किये जा रहे विश्राम घाटों के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान को पुन: गति प्रदान की जाये।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |