नियम तोड़ने वाली बसों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई,सात स्कूल बसों की फ़िटनेस की गई निरस्त – तीन बसें जप्त

इंदौर।। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा स्कूल/कॉलेज के वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वाले बसों पर कार्रवाई की जा रही है। आज आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा और एआरटीओ सुश्री अर्चना मिश्रा द्वारा टीम के साथ स्कूल बसों की आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालक और स्कूल प्रबंधन को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के पालन के सख़्त निर्देश दिए। 7 बसों में कमियाँ पाये जाने पर उनके फिटनेस निरस्त किए गए। तीन बसों को परमिट नहीं होने तथा परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाये जाने पर जप्त किया गया। इसके साथ ही ओवरलोड संचालित हो रही दस बसों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए उनसे 30 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
दो दिन पूर्व ही आरटीओ कार्यालय में सभी स्कूल/ कॉलेज के परिवहन प्रबंधकों की बैठक लेकर उन्हें नियमों का सख़्ती से पालन के निर्देश दिये गये थे। बताया गया कि चेकिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

#JansamparkMP
#indore
#RoadSafety
#safety
#safetyfirst
#school
Department of School Education, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |