23 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को अपर कलेक्टर ने पीपीओ वितरित किए

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आज 23 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) वितरित किए। उक्त सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने वितरित किये तथा उनका पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत भी किया एवं उनके खुशहाल व उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दी।

अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाल व उज्जवल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सुश्री बाफना के निर्देशानुसार एवं जिला पेंशन अधिकारी के प्रयासों से जिले में पदस्थ शासकीय सेवकों को प्रत्येक माह की 10 तारीख को पीपीओ जारी किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए भी कहा।

इस दौरान जिला पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया ने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए श्रीमती सरजुबाई, श्रीमती सुगनबाई, श्री बजेसिंह मालवीय, श्री कैलाश नारायण पाटीदार, श्री गिरिश कुमार दवे, श्री श्रीपाल जैन, श्री ईश्वर शरण तीर्की, श्री विष्णुप्रसाद शर्मा, श्री रूपसिंह पंवार, श्री मदन मोहन चौधरी, श्री सुरेन्द्र बहादुर, श्री हरिश कुमार शर्मा, श्री टीकाराम शर्मा, श्री किशोर कुमार फरकले, श्री राजेश कुमार राठौर, श्री शेरूबेग, श्री गोकुलनाथ एवं श्री रमेशचन्द्र माली का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार, सहायक पेंशन अधिकारी श्री प्रशांत यादव, सहायक कोषालय अधिकारी श्री भरतभूषण श्रीवास्तव व श्री नरेन्द्र विजयवर्गीय, सहायक ग्रेड-3 श्री बंटी राठौर, श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य, श्री वसीम खान भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |