माधवनगर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ़्तार।

🔹दोनो आरोपी हैं आदतन अपराधी, दोनो के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रकरण हैं दर्ज़।
🔹01 मोटर साइकिल एवं 01 मोबाइल फ़ोन किए जप्त, अनुमानित क़ीमत 40,000/–

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना माधवनगर पर फरियादिया द्वारा शिकायत दर्ज़ करवाई गई थी की 02 अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए और फरियादिया का मोबाइल फोन छीन कर भाग गए उक्त सूचना पर थाना माधवनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपीयों को विक्रम नगर ब्रिज के नीचे से गिरफ़्तार कर आरोपीयों के विरुद्ध अप. क्र. 372/24, धारा 392 आईपीसी के तहत् प्रकरण दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया।

आरोपीयों का विवरण एवं अपराधिक रिकॉर्ड :–
1 – आरोपी राकेश उर्फ़ जटालू पिता पवन प्रजापति उम्र 21 साल निवासी बियाबानी चौराहा उज्जैन, आरोपी के विरुद्ध चोरी, लूट, लड़ाई–झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट के तहत् कुल 13 प्रकरण दर्ज़ है।
2 – आरोपी जय उर्फ़ शूटर पिता जगदीश प्रजापति उम्र 20 साल निवासी मेट्रो टाकीज की गली बियाबनी उज्जैन, आरोपी के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, लूट, लड़ाई–झगड़ा, मारपीट के तहत् कुल 08 प्रकरण दर्ज़ है, आरोपी के विरुद्ध 02 बार 110 जा.फौ. के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

जप्त मशरूका :–
01 मोटर साइकिल एवं 01 मोबाइल फ़ोन अनुमानित क़ीमत 40,000/–

सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी माधवनगर श्री राकेश भारती, उनि. के.वी सिंह, उनि. पवन वास्कले, उनि. सालगराम, सउनि. संतोषराव, आर. अमरनाथ, आर. संजय, आर. अविनाश, आर. विश्वपाल एवं आर. अशोक की सराहनीय भूमिका रही।

PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |