मक्सी . शुक्रवार को मक्सी के पास के आनंदखेड़ी मे गांव गैर माता पूजन यानी नगर पूजा का आयोजन हुआ जिसमे समस्त ग्रामीणों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । गाव मे हजारों की संख्या मे मेहमानो का आगमन हुआ । उत्साह के साथ सभी ग्रामीणों ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया । प्रत्येक घर से रात्रि 3 बजे से हि माता को जल चढ़ाने का सिलसिला ओर मंगलगित का आयोजन चलता रहा व चल समारोह देव नारायण मंदिर परिसर से श्री राम मंदिर तक निकला । इसमे बड़ी संख्या मे महिलाओ ने मिट्टी से बनी सिगड़ी अपने सिर पर धारण की । सिगड़ी मे पूजन की समस्त सामग्री रखकर माता की पूजन करने पहुंची महिलाएं । सबसे पहले गाव के वसूली पटेल द्वारा पूजा अर्चना हुई । उसके बाद गाव के घर घर से प्रत्येक ग्रामीण शीतला माता मंदिर मे पहुंचते रहे। मंदिर से लौटकर महिलाओ ने अपने घरों की दिवारो पर हल्दी के पिले छापे लगाए । गाव मे जगह जगह मेहमानो का हुजूम उमड़ पड़ा । प्रत्येक घर मे शादी जैसा माहौल देखने को मिला । शुक्रवार शाम तक मेहमानो का आवगमन चलता रहा ।
आपको बता दे की गाव गैर माता पूजन का आयोजन 12 वर्ष मे एक बार हि होता है व माता से कई प्रकार की मन्नते मांगी । व जिन व्यक्तियों की मन्नत पुरी हो गई उन्होंने ने मान पूजा का आयोजन किया ।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :