आबकारी विभाग के दल ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 20 पेटी विदेशी मदिरा जप्त कर दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

देवास
—————-
देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्दे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल ने गुरुवार को वृत्त देवास स में मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने बालगढ़ बायपास टोल के पहले इंदौर की ओर से आ रही कार को रोका, जिसमें 02 व्यक्ति चेतन सिंह एवं नागेश्वर परिहार बैठे हुए थे। कार की विधिवत तलाशी लेने पर कार से 17 पेटी बीयर केन एवं 03 पेटी व्हिस्की कुल 230 बल्क लीटर बरामद हुई जो दोनों व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन की जा रही थी। विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) का उल्लंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री तथा वाहन का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 31 हजार रूपए है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डी पी सिंह आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आशीष गुप्ता, बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, भगत परते, किशोर सिसोदिया सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |