मक्सी पुलिस ने चोरी 20 घण्टे में चोरी गई 02 मोटर सायकल बरामद की

मक्सी, टी आई भीम सिंह पटेल ने थाना परिसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया था जिसमें हमने टीम बनाकर तुरंत इस मामले के खुलासे के लिए जांच पड़ताल शुरू की और सफलता हाथ लगी। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। दिनांक 06.05.2024 को थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 229/2024 धारा 379 भादवि में व अप क्र.230/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गई 02 मोटर सायकल की पतारसी में मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कनासिया नाका से एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिना नम्बर प्लेट की लेकर मक्सी की ओर आ रहा है। सूचना पर टीम को रवाना किया गया जो रास्ते में एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर सायकल लेकर आता दिखा जो पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम माखन पिता तकेसिंह भाटी जाति मोगिया उम्र 32 साल निवासी हामुखेडी जिला उज्जैन हाल मुकाम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन का होना बताया जिसके कब्जे से चोरी गई ड्रिम युगा मोटर सायकल क्रमांक MP 42 MP 3340 किमती 50000 रुपये की जप्त की जाकर आरोपी माखन को मोके से गिरफ्तार किया।
आरोपी माखन से थाना हाजा के अन्य अप क्र.230/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर सायकल MP 42 MS 0817 के संबंध में पूछताछ करते बताया की मेने उक्त मोटर सायकल चुराकर सिरोलियां रोड झरनेश्वर मन्दिर के पास झाडीयो में छुपाकर रखी जो आरोपी की निशादेही से झरनेश्वर मन्दिर के पास झाडीयो हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP 42 MS 0817 किमती 60000 रुपये की जप्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध थाना माकडोन में भी अपराध कायम है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर अन्य अपराधों में माल मश्रुका की पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, ASI अभिषेक दीक्षित, ASI संजय सवनेर, ASI संतोष रघुवंशी, ASI मदनलाल यादव, HC 227 हिरदेश दांगी, HC 167 निलेश जामलिया HC 656 राहुल पटेल, HC 208 पुष्पेन्द्र चन्देल, आर. 62 अरुण सितपरा, आर. 220 कुमेरसिंह, आर.570 राहुल जाट की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |