नगर की बहने अपनी संस्कृति वेश वेशभूषा मैं ही मंदिर में प्रवेश करें -मक्सी में हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने लगाए मंदिर के बाहर पोस्टर
शहज़ाद खान मक्सी ।। नगर में हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी मक्सी नगर द्वारा 7 फरवरी को मक्सी नगर के मंदिरों पोस्टर लगाए गए जिनके द्वारा आव्हान किया गया कि नगर की बहने अपनी संस्कृति वेश वेशभूषा मैं ही मंदिर में प्रवेश करें
मंच से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन के माध्यम से अपनी खोई हुई संस्कृति को पुनः लाया जाए । हिंदू जागरण मंच मक्सी नगर का आव्हान है कि नगर की बहने अपनी संस्कृति वेश वेशभूषा मैं ही मंदिर में प्रवेश करें । इस दौरान हिंदू जागरण मंच जिला वीरांगना वाहिनी जिला संयोजिका नंदनी दीदी असोडिया । नगर संयोजिका इशिका दीदी पाटीदार। सह संयोजिका आशा दीदी लोधी । दिलापी दीदी केरवाल । दुर्गा दीदी लोधी सहित नगर की पूरी टोली वीरांगना वाहिनी मक्सी नगर की उपस्थित रही ।।